Home Sports फ्री में देखें IND v NZ सेमीफाइनल लाइव मैच, फोन में इंस्टॉल करना होगा ये ऐप

फ्री में देखें IND v NZ सेमीफाइनल लाइव मैच, फोन में इंस्टॉल करना होगा ये ऐप

0
फ्री में देखें IND v NZ सेमीफाइनल लाइव मैच, फोन में इंस्टॉल करना होगा ये ऐप

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल (India vs New Zealand World Cup Semi Final) में भिड़ेंगी. यह मुकाबला बुधवार (15 नंवबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने लीग स्टेज पर अपने सभी 9 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है वहीं न्यूजीलैंड की टीम 9 में से 5 मैच जीतकर अंतिम 4 का टिकट कटाने में सफल रही. टीम इंडिया विश्व कप ट्रॉफी से 2 जीत दूर है. रोहित शर्मा एंड कंपनी के हौसले इस समय बुलंद है और टीम इंडिया सेमीफाइनल (IND vs NZ)  में कीवियों से भिड़ने को तैयार है.

भारत ने 18 प्वॉइंट के साथ सेमीफाइनल में कदम रखा है वहीं कीवी टीम 10 अंक लेकर चौथे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया. दोनों टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 118वीं बार आमने सामने होंगी. इससे पहले दोनों का आमना सामना 117 वनडे में हुआ है जहां भारत ने 59 में जीत दर्ज की है वहीं न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में बाजी मारी है. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने मोबाइल पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं, बस आपको करना होगा ये काम.

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा.

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल कितने बजे से खेला जाएगा?

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा.

  • भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand, 1st Semi Final) के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल का लाइव प्रसारण कहां होगा?

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी चैनल पर होगा.

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल की मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल की मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं. इस सुविधा मुफ्त में आपको सिर्फ मोबाइल ऐप पर मिलेगी. जबकि यदि आप स्मार्ट टीवी पर मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

    .

    FIRST PUBLISHED : November 14, 2023, 07:18 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here