Home Sports वर्ल्‍डकप में ‘फ्लॉप शो’ के बाद PCB सख्‍त, सिलेक्‍शन कमेटी बर्खास्‍त की गई

वर्ल्‍डकप में ‘फ्लॉप शो’ के बाद PCB सख्‍त, सिलेक्‍शन कमेटी बर्खास्‍त की गई

0
वर्ल्‍डकप में ‘फ्लॉप शो’ के बाद PCB सख्‍त, सिलेक्‍शन कमेटी बर्खास्‍त की गई

[ad_1]

हाइलाइट्स

सिलेक्‍शन कमेटी चेयरमैन इंजमाम पहले ही दे चुके इस्‍तीफा
वर्ल्‍डकप में अपने 9 में से 5 में हारी बाबर आजम ब्रिगेड
सेमीफाइनल में प्रवेश बनाने में सफल नहीं हो सकी टीम

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team) के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ‘बड़े ऑपरेशन’ के मूड में है. सिलेक्‍शन कमेटी के चेयरमैन इंजमाम उल हक पहले ही इस्‍तीफा दे चुके हैं, अब पीसीबी ने ‘हथौड़ा’ चलाते हुए पूरी सिलेक्‍शन कमेटी को बर्खास्‍त कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  टीम के डायरेक्‍टर मिकी आर्थर पर भी गाज गिर सकती है और उन्‍हें पद से हटाया जा सकता है.

टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मार्कल पहले ही पद से इस्‍तीफा दे चुके हैं. पाकिस्‍तान टीम के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के बाद मार्कल ने भारत से लौटते ही इस्तीफा दे दिया था. उन्‍हें पाकिस्तान के बॉलिंग कोच के रूप में जून में 6 माह के अनुबंध पर चुना गया था. उनके इस्तीफे का ऐलान PCB ने किया है. माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के चलते देश में मचे घमासान के बीच बाबर आजम (Babar Azam) भी कप्‍तानी छोड़ सकते हैं.

बता दें, वर्ल्‍डकप 2023 में पाकिस्‍तान टीम 9 मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक ही हासिल कर सकी और पांचवें नंबर पर रही. बाबर आजम की टीम, नीदरलैंड्स, श्रीलंका, बांग्‍लादेश और न्‍यूजीलैंड को ही हरा सकी जबकि भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्‍तान और इंग्‍लैंड के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा. बॉलिंग और बैटिंग, दोनों ही मोर्चों पर पाकिस्‍तानी प्‍लेयर्स ने बुरी तरह से निराश किया. गेंदबाजी एक समय पाकिस्‍तान टीम की ताकत मानी जाती थी लेकिन शाहीन अफरीदी को यदि अपवाद के तौर पर छोड़ दें तो हारिस रऊफ व हसन अली जैसे तेज गेंदबाज और शादाब खान व मोहम्‍मद नवाज जैसे स्पिन गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए.

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, Pcb, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here