Home Sports Ind vs Nz: सेमीफाइनल से पहले हिटमैन के करीबी ने कहा- रोहित के हाथ में ट्रॉफी देखूंगा तो गर्व होगा..

Ind vs Nz: सेमीफाइनल से पहले हिटमैन के करीबी ने कहा- रोहित के हाथ में ट्रॉफी देखूंगा तो गर्व होगा..

0
Ind vs Nz: सेमीफाइनल से पहले हिटमैन के करीबी ने कहा- रोहित के हाथ में ट्रॉफी देखूंगा तो गर्व होगा..

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत की टीम 15 नवंबर को फाइनल में एंट्री करने के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. यह मुकाबला रोहित शर्मा के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक टूर्नामेंट में उन्होंने 9 में से पूरे 9 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में टीम इंडिया किसी भी हाल में सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हारना चाहेगी. रोहित शर्मा के बचपन के कोच भी एक इंटरव्यू के दौरान इमोशनल दिखे. उन्होंने कहा कि रोहित के हाथ में ट्रॉफी देख मुझे अच्छा लगेगा.

दिनेश लाड ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “अभी उसकी (रोहित शर्मा) की उम्र 36 है. आने वाले चार साल में 40 का हो जाएगा. तो आमतौर पर कोई 40 तक खेलता नहीं है. मुझे लग रहा है कि उसका यह आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. आखिरी बार जब टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था तो वो टीम का हिस्सा नहीं था और अब उसके पास मौका है टीम को खिताब जिताने का. जब उसके हाथ में ट्रॉफी देखूंगा तो मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी.”

केएल राहुल को लेकर कपिल देव का बयान, कहा- उससे सौ गुना ज्यादा टैलेंट तो…

पिछले विश्व कप में मिली थी हार
टीम इंडिया को साल 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल में 18 रनों से हार मिली थी. खास बात तो ये है कि जिस टीम से भारतीय टीम को हार मिली थी. वही टीम 4 साल बाद फिर भारत के सामने है. ऐसे में भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड से बदला लेने का शानदार मौका है. साल 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था. रोहित शर्मा ने 1, विराट कोहली ने 1 और केएल राहुल भी 1 रन बनाकर आउट हो गए थे.

विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

Tags: Rohit sharma, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here