[ad_1]

संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। पहले रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी और अब मां लक्ष्मी पर दिए बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं। इस बयान के बाद भाजपा से लेकर खुद की पार्टी के नेता उनके बयान पर एतराज उठा रहे हैं। दिवाली पर स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने शुभकामना देते हुए पोस्ट साझा किया। उसके बाद स्वामी प्रसाद ने पोस्ट साझा किया लेकिन उनके पोस्ट को लेकर विवाद हो रहा है। इन सबके बीच सपा नेता ने स्वामी के ट्वीट पर सलाह दी है।
स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दुनिया में किसी भी नस्ल और जाति में दो हाथ वाले बच्चे पैदा होते हैं तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो गईं। अगर आपको पूजा करनी ही है तो अपनी पत्नी की करें जो कि पूरी निष्ठा से पूरे परिवार की देखभाल करती है। चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें।
दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला… pic.twitter.com/CP5AjKODfq
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) November 12, 2023
[ad_2]
Source link