Home Sports ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर आजम ने दिया इस्तीफा

ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर आजम ने दिया इस्तीफा

0
ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर आजम ने दिया इस्तीफा

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करना है
बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली. बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है. भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौटने पर बाबर ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी है. बाबर की कप्तानी वाली टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. बतौर कप्तान और बल्लेबाज बाबर दोनों डिपार्टमेंट में फेल रहे. पाकिस्तानी टीम के विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे. भारत से लौटने के बाद पहले बॉलिंग कोच को हटाया गया, उसके बाद पूरी चयनसमित को बर्खास्त कर दिया गया और अब बाबर के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PCB) को दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. बाबर (Babar Azam) की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम आईसीसी विश्व कप (ICC Cricket World Cup) में 4 जीत और 5 हार के साथ पांचवें नंबर पर रही. इस विश्व कप में उसे भारत और अफगानिस्तान से शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा. आगामी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए पीसीब को जल्द नए कप्तान का ऐलान करना होगा.

सचिन को जिस काम को करने में लगा एक साल का वक्‍त… विराट ने उसे 10 दिन में कर दिखाया, मास्‍टर ब्‍लास्‍टर से कहां हुई थी चूक?

कोहली ने वानखेड़े में बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड, सचिन का 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, रोहित को भी लिया लपेटे में

बाबर बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे
बाबर आजम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बतौर खिलाड़ी वह पाकिस्तान टीम में अपनी सेवाएं देते रहेंगे. बाबर ने 2019 में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली थी. 4 साल बाद वह कप्तानी छोड़ रहे हैं. उनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम वनडे में नंबर वन बनी. वह वनडे में नंबर वन बैटर थे लेकिन हाल में शुभमन गिल ने उसने शीर्ष स्थान छीन लिया था.

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की जीत हार का रिकॉर्ड
बाबर ने 20 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की जिसमें उसे 10 में जीत मिली जबकि 6 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. 4 टेस्ट ड्रॉ रहे. टेस्ट में बाबर की जीत का प्रतिशत 62.50 रहा. बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 43 वनडे खेले जिसमें से उसे 26 में जीत मिली जबकि 15 में हार का सामना करना पड़ा. एक मैच ड्रॉ रहा. वनडे में पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत 60.46 रहा. बाबर की अगुआई में पाकिस्तान को 71 टी20 में से 42 में जीत मिली जबकि 23 में उसे हार का सामना करना पड़ा. 6 मैच ड्रॉ रहे. टी20 में पाकिस्तानी टीम का जीत प्रतिशत 64.61 रहा.

Tags: Babar Azam, ODI World Cup, Paksitan cricket, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here