[ad_1]
हाइलाइट्स
कुलदीप यादव पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच होगा.
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023 अपने चरम पर पहुंच चुका है. मेगा इवेंट की चार टॉप टीमें ट्रॉफी से एक कदम दूर हैं. इन टीमों के बीच क्लैश में दो टीमें ट्रॉफी से एक कदम दूर ही रह जाएंगी जबकि दो टीमें ट्रॉफी की लड़ाई लड़ेंगी. इस जंग में पहली लड़ाई यानि सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं. विजयरथ पर सवार टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) डिलीवरी ब्यॉय बन गए, एक फैन ने उनकी देखते ही देखते खिल्ली उड़ा दी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन ने अपना स्क्रीनशॉट पोस्ट किया. जिसमें कुलदीप यादव के नाम को साफतौर देखा जा सकता है. स्क्रीनशॉट में लिखा है, ‘9 मिनट में, कुलदीप यादव आपका ऑर्डर देने के लिए रास्ते में हैं.’ टीम इंडिया के फिरकी मास्टर ने इस स्क्रीनशॉट को देखने के बाद फनी रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, ‘क्या ऑर्डर किया था भाई?’ ये देखने के बाद भारतीय फैंस लोटपोट हो गए. एक फैन ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘विलियम्सन और मिचेल का विकेट ऑर्डर किया है, कल जल्दी से डिलीवर कर देना.’


‘मुझे लगता है वर्ल्ड कप’
वर्ल्ड कप के बीच कुलदीप यादव के इस पोस्ट का फैंस जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. एक और फैन ने लिखा कि मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप है जो कि 19 नवंबर तक डिलीवर हो जाएगा. वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की है. उन्होंने अभी तक 9 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ कुलदीप के आंकड़े शानदार हैं. अब देखना होगा कि चाइनामैन गेंदबाज वानखेड़े में अपनी फिरकी का कमाल दिखाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 में भी सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. उस दौरान भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त दिखा. विराट, रोहित और राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी महज 1 रन पर पवेलियन लौट गए थे. उस हार का जख्म भरने के लिए टीम इंडिया के पास शानदार मौका है.
.
Tags: IND vs NZ, Kuldeep Yadav, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 15, 2023, 12:23 IST
[ad_2]
Source link