Home Breaking News जानलेवा दिल्ली की हवा: 18 इलाकों में आबोहवा बेहद खराब, शनिवार तक ऐसे ही रहेंगे हालात; एक्यूआई 401 दर्ज

जानलेवा दिल्ली की हवा: 18 इलाकों में आबोहवा बेहद खराब, शनिवार तक ऐसे ही रहेंगे हालात; एक्यूआई 401 दर्ज

0
जानलेवा दिल्ली की हवा: 18 इलाकों में आबोहवा बेहद खराब, शनिवार तक ऐसे ही रहेंगे हालात; एक्यूआई 401 दर्ज

[ad_1]

delhi ncr AQI Update today Climate is very bad in 18 areas till Saturday and 401 recorded aqi

दिल्ली वायु प्रदूषण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हवा की गति कम होने से आधी दिल्ली में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार सुबह से ही आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई दिखी। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने परेशानी शुरू हो रही है। नेहरू नगर में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 449 दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में 443, पंजाबी बाग में 439, बवाना में 433 व आनंद विहार में 427 के साथ 18 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। वहीं, 17 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी के दर्ज की गई। मथुरा रोड में सबसे कम एक्यूआई 311 दर्ज किया गया। हालांकि, यह बेहद खराब श्रेणी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को 17 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें एनएसआईटी द्वारका व अलीपुर में 399, नॉर्थ कैंपस, नजफगढ़ व सीरीफोर्ट में 394, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 386, पूसा में 385 व श्री अरबिंदो मार्ग में 388 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here