[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुंबई में हो रहा है.
मुंबई में कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं.
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने विजयरथ पर सवार होकर सेमीफाइनल में एंट्री की है. जब भारतीय टीम वर्ल्ड कप ट्रॉफी से महज एक कदम दूर है, तो बीसीसीआई पर पिच को लेकर सवाल खड़े होना शुरू हो चुके हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में टीम इंडिया पुराना जख्म भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह मुकाबला मुंबई की वानखेड़े की पिच पर हो रहा है जिसपर इससे पहले 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. अब सवाल ये है कि इसे लेकर आईसीसी का नियम क्या कहता है.
पिच को लेकर माना जा रहा है कि सेमीफाइनल के लिए फ्रेश पिच को जाना था. लेकिन वानखेडे में उस पिच को चुना गया जिसपर पहले ही वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वानखेड़े में मुकाबला पिच 7 पर खेलना था जहां अभी तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला अभी तक नहीं खेला गया है. लेकिन इस मैच के लिए पिच 6 को चुना गया. इस पिच पर इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका और भारत बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा चुका है.
सेमीफाइनल से पहले क्या था प्लान?
वर्ल्ड कप से पहले सेमीफाइनल के लिए जो प्लान तैयार किया गया था ये उसके विपरीत हुआ. जिसके बाद पिच को लेकर कई दिग्गज तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आए. एक सूत्र ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया, ‘वानखेड़े में 6-8-6-8-7 की योजना बनाई गई थी. अब तक 6-8-6-8 का उपयोग किया गया है.’ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ब्रिटिश मीडिया डेली मेल की एक रिपोर्ट जमकर वायरल हुई, जिसकी भारतीय फैंस ने आलचोना भी की. डेली मेल के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी से बिना परमिशन लिए ही पिच में बदलाव कर दिया. इस मुद्दे को लेकर बीसीसीआई ने भी अपना पक्ष सामने रखा है. डेली मेल ने बीसीसीआई के प्रवक्ता के हवाले से बताया, आईसीसी के पिच सलाहकार मेजबान बोर्ड के साथ काम करते हैं. इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने काम किया है. जो भी पिच बनाई जा रही हैं वो आईसीसी के सलाहकार एंडी एटिंकसन के मागदर्शन में बनाई जा रही हैं.
क्या कहता है आईसीसी का नियम?
विश्व कप के लिए नियमों के अनुसार, ग्राउंड अथॉरिटी किसी भी मैच से पहले पिच के चयन और तैयारी के लिए जिम्मेदार है. आईसीसी के पास एक स्वतंत्र पिच सलाहकार,एंडी एटकिंसन भी है, जो स्थानीय ग्राउंडस्टाफ के साथ काम करते हैं. यदि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या फिर साउथ अफ्रीका से होगा. ऐसे में पिच को लेकर कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी पर भरोसा जताया है.
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीत के लिहाज से फेवरट : मोंटी पनेसर
उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने देखा है कि (रिपोर्ट) जाहिर तौर पर आईसीसी के पास एक स्वतंत्र पिच क्यूरेटर है जो इसका प्रबंधन करता है, इसलिए मुझे यकीन है कि वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह दोनों टीमों के लिए उचित है. अब तक इस टूर्नामेंट में हमने जिन पिचों पर खेला है उनमें कोई समस्या नहीं देखी गई है.’
हालांकि, नियम को देखें तो ऐसा कोई रूल नहीं है जो कहता हो कि नॉकआउट मैच नई पिचों पर खेले जाने चाहिए. उनकी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में केवल एक शर्त यह है. ‘यह उम्मीद की जाती है कि जिन स्थानों को मैच की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गई है, वे उस मैच के लिए सर्वोत्तम संभव पिच और आउटफील्ड स्थितियां पेश करेंगे.’ चार साल पहले इंग्लैंड में 2019 वनडे विश्व कप के दोनों सेमीफाइनल मैच ओल्ड ट्रैफर्ड और एजबेस्टन की ताजा पिचों पर खेले गए थे. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 इसके विपरीत था जहां सेमीफाइनल मुकाबले पहले ही प्रयोग की गई पिच पर खेले गए थे.
.
Tags: BCCI, ICC, ICC Rules, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 15, 2023, 15:51 IST
[ad_2]
Source link