Home Sports विराट कोहली ने सरेआम कीवी टीम के विकेट टेकर पर उठाया बैट! फैंस ने लिए मजे

विराट कोहली ने सरेआम कीवी टीम के विकेट टेकर पर उठाया बैट! फैंस ने लिए मजे

0
विराट कोहली ने सरेआम कीवी टीम के विकेट टेकर पर उठाया बैट! फैंस ने लिए मजे

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली वनडे में बने शतकों के किंग.
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 397 रन का लक्ष्य.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023 Semi-Final) सेमीफाइनल में टीम इंडिया अपने रौद्र अंदाज में दिखाई दी. इसमें चार चांद लगाए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने, जिनकी गूंज वानखेड़े से उठकर पूरे भारत में सुनाई दे रही है. इस महामुकाबले में विराट ने सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को ध्वस्त किया फिर उनको नमन किया, जिसके बाद सभी के दिलों में सचिन और विराट की तस्वीरें जम चुकी हैं. विराट इस मुकाबले में सिर्फ अपने शतक और रिकॉर्ड से सुर्खियां नहीं बटोर रहे थे. उन्होंने अपने फनी अंदाज से भी बीच में फैंस का मनोरंजन कर दिया.

विराट-विराट के नारे तभी शुरू हो गए थे जब कोहली ने तैयारी करते हुए मैदान में उतरे. इसके बाद कोहली ने क्रीज पर पैर जमाया और रोमांच का डोज मुकाबले में लगा दिया. जब कोहली अर्धशतक के करीब पहुंचे तो उन्होंने न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज टिम साउदी के ही मजे ले लिए. विराट रन के लिए भागे तो उनके सामने साउदी अपनी टीम को चियर करते दिख रहे थे. अचानक कोहली बल्ला उठाकर उनकी तरफ बढ़ने लगे. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस ने विराट कोहली के इस वीडियो का भरपूर आनंद उठा लिया है.

टीम इंडिया ने खड़ा किया रनों का पहाड़

वो 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला था जब न्यूजीलैंड ने भारत को बाहर का रास्ता दिखाकर गहरा जख्म दिया था. अब 4 साल बाद टीम इंडिया हर एक गेंद से इस गहरे जख्म पर मरहम लगाती नजर आई. 4 साल पहले जो रोहित-कोहली महज 1-1 रन पर अपना विकेट दे बैठे थे, उन्होंने इस बार कीवी टीम की कमर ही तोड़ दी. विराट ने शतक ठोका जबकि रोहित ने 47 रन की आतिशी पारी खेली. इसके अलावा शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की भारी भरकम पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने मुकाबले में कीवी टीम के सामने 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इस मैच में कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट टिम साउदी ने ही लिए. उन्होंने 3 बैटर्स को अपने जाल में फंसाया.

एक्टिंग, डांस और क्रिकेट… विराट की बायोपिक के लिए कौन निभा सकता है किरदार? रणबीर कपूर ने बताया नाम

बैटिंग के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है. मोहम्मद शमी की कातिलाना गेंदबाजी जारी है. उन्होंने एक के बाद एक 2 विकेट झटक दिए. भारतीय गेंदबाजों ने कीवी बैटर्स पर पूरी तरह से फंदा कस दिया है.

Tags: Team india, Tim Southee, Virat Kohli, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here