Home Breaking News CG Election : 70 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग आज, एक थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

CG Election : 70 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग आज, एक थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

0
CG Election : 70 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग आज, एक थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

[ad_1]

Chhattisgarh Election Phase 2 Voting today for 70 Seats Public Decide Fate of 958 Candidates

ग्राफिक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


Chhattisgarh phase 2 election: छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर आज  17 नवंबर को दूसरे चरण के तहत चुनाव कराए जाएंगे। गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव होंगे। इस बार दूसरे चरण के चुनाव में डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। दूसरे चरण चुनाव में 1 थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। जनता उनके भाग्य का फैसला कल करेगी। 958 प्रत्याशियों में पुरुष, महिला समेत एक तृतीय लिंग की प्रत्याशी भी मैदान में हैं। 69 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। केवल नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। 

दूसरे चरण में राज्य के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 81 लाख 41 हजार 624 है, महिला मतदाता की संख्या 81 लाख 72 हजार 171 है और 684 तृतीय लिंग मतदाता भी शामिल हैं। इसमें 1 थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे, जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और 1 तृतीय लिंग प्रत्याशी हैं। 

दूसरे चरण के लिए 18 हजार 833 मतदान केंद्र

सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में ही सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराए जाएंगे। इसमें कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली मतदान केंद्र शामिल हैं। इनके अलावा बिंद्रानवागढ़ के बाकी मतदान केंद्रों में 69 विधानसभा क्षेत्रों समय के अनुसार ही वोट डाले जाएंगे। 

‘हैप्पी वोटिंग’ 

विशेष प्रेक्षकों ने ‘हैप्पी वोटिंग’ पर जोर देने के साथ ही शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए जांच और कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करने के बाद छूटे 80 वर्ष या उससे अधिक के बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को मतदान केन्द्र तक लाने-ले जाने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। मतदान के लिए नियुक्त मतदाता मित्रों की ओर से इन्हें मतदान केन्द्र तक ले जाया जाएगा। परिवहन की सुविधा मुहैया कराए जाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखते हुए उन्होंने प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना देने को कहा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- फैक्ट फाइल

  • दूसरे चरण में कुल मतदाता- 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 
  • पुरुष मतदाता – 81 लाख 41 हजार 624 
  • महिला मतदाता- 81 लाख 72 हजार 171 
  • तृतीय लिंग- 684  
  • कुल मतदान केंद्र- 18 हजार 833
  • संगवारी मतदान केंद्र- 700 (सिर्फ महिला मतदानकर्मी ही पदस्थ रहेंगी)

इतने बजे से वोटिंग 

  • गरियाबंद जिले की नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों में ही सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराए जाएंगे। इसमें कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली मतदान केंद्र शामिल हैं। इनके अलावा बिंद्रानवागढ़ के बाकी मतदान केंद्रों में 69 विधानसभा क्षेत्रों समय के अनुसार ही वोट डाले जाएंगे। 
  • 69 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5  बजे तक मतदान होंगे

यहां देखें 70 विधानसभा सीटों के नाम

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ , रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिंद्रनवगढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here