[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया विश्व कप 2023 (World cup 2023) के बाद ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है. पहले हार्दिक पंड्या इस सीरीज में टी20 टीम की कमान संभालने में सबसे आगे थे लेकिन वह वर्ल्ड कप से बाहर हैं. इसकी उम्मीद काफी कम है कि वह सीरीज तक फिट हो सके. भारतीय टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ या फिर सूर्यकुमार के यादव को दी जा सकती है. इसके अलावा स्क्वॉड में रिंकू सिंह (Rinku singh), जितेश शर्मा (Jitesh Sharma), तिलक वर्मा (Tilak Varma) और यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया जा सकता है.
इएसपीएन क्रिकइनफो की खबर के अनुसार इस टी20 सीरीज में भारत के कई सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है. खबर में बताया गया है कि जिस तरह का स्क्ववॉड चीन के हैगजाउ शहर में हुए एशियन गेम्स में भेजा गया था. ठीक उससे मिलती-जुलती टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी दिखाई देगी. रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को इस टी20 सीरीज में मौका दिया जा सकता है.
सूर्या या गायकवाड़ कर सकते हैं कप्तानी
पीटीआई को बीसीसीआई के एक सोर्स ने यह भी बताया,” हार्दिक पंड्या अभी तक पूरी तरह फि नहीं हुए हैं. उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है. इसकी संभावनाए काफी ज्यादा है कि हार्दिक साउथ अफ्रीका सीरीज में सामने आए. हार्दिक की जगह लेने के लिए सूर्यकुमार यादव या ऋतुराज गायकवाड़ सबसे आगे हैं.”
ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, दीपक चाहर.
.
Tags: India vs Australia, Rinku Singh, Team india, Tilak Varma, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : November 15, 2023, 10:12 IST
[ad_2]
Source link