[ad_1]
08:20 AM, 15-Nov-2023
नंबर 2
- दूसरे उन किसानो की भी किस्त अटक सकती है, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है।
08:10 AM, 15-Nov-2023
नंबर 1
दरअसल, कई किसान ऐसे भी हैं, जो आज किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इनमें पहले वो किसान हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।
07:55 AM, 15-Nov-2023
15th Installment Release Date: आपको किस्त मिलेगी या नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थी सूची में अपना नाम:-
- इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- अब यहां पर आपको ‘Know Your Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरना है
- ये सब दर्ज करने के बाद आपको गेट डिटेल का बटन नजर आएगा
- इस पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
- इससे आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।
07:44 AM, 15-Nov-2023
PM Kisan Yojana: इस बार देश के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 15वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
07:30 AM, 15-Nov-2023
PM kisan 15 Kist Kab Aayegi News Live: सुबह 11.30 बजे किस्त के पैसे जारी किए जाएंगे, जिन्हें डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
07:15 AM, 15-Nov-2023
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत, देश के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 15वीं किस्त DBT के माध्यम से हस्तांतरित कर लाभार्थियों से संवाद करेंगे…
रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक : https://t.co/i7uMRPZT0r#PMKisan15thInstallment #PMKisan pic.twitter.com/XA9FRXw6Zd
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) November 14, 2023
07:05 AM, 15-Nov-2023
PM kisan status Live: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पात्र किसानों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजेंगे, जिसमें प्रत्येक किसान के खाते में 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
07:00 AM, 15-Nov-2023
PM Kisan Nidhi Yojana Live: किसानों के लिए आज बड़ा दिन, खाते में आएगी 15वीं किस्त
PM Kisan Yojana Live: केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है, ताकि जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद की जा सके। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़े हुए हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि पात्र किसानों के बैंक खाते में आज 15वीं किस्त आने वाली है। इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 15वीं किस्त भेजेंगे। ऐसे में अगर आप भी योजना से जुड़े हैं, तो आप अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग के जरिए पल-पल की अपडेट जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…
[ad_2]
Source link