Home Breaking News Car Care Tips: सर्दियों के मौसम में शीशे पर जम जाती है धुंध, आसान तरीकों को अपनाएं नहीं होंगे परेशान

Car Care Tips: सर्दियों के मौसम में शीशे पर जम जाती है धुंध, आसान तरीकों को अपनाएं नहीं होंगे परेशान

0
Car Care Tips: सर्दियों के मौसम में शीशे पर जम जाती है धुंध, आसान तरीकों को अपनाएं नहीं होंगे परेशान

[ad_1]

know how to remove fog on the windshield in winter season, car ac rear defogger fan blower side window

For Reference Only
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सर्दियों के मौसम में कार चलाना काफी चुनौती भरा होता है। अगर कार चलाते समय आपके सामने विंडशील्ड पर साइड के शीशों पर धुंध जम जाए तो फिर कार चलाने में काफी परेशानी हो जाती है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही जानकारी दे रहे हैं जिससे विंडशील्ड और साइड के शीशों पर जमने वाली धुंध को मिनटों में ही हटाया जा सकता है।

रखें ध्यान

सर्दियों के मौसम में कम तापमान के साथ ही खराब विजिबिलिटी में कार चुलाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर ऐसे में अचानक विंडशील्ड और साइड के शीशों पर धुंध जम जाए तो फिर विजिबिलिटी कम या पूरी तरह से खत्म हो जाती है। जिससे हादसा होने का खतरा भी हो जाता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें – Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

एसी चलाकर रखें

सर्दियों में कार के साथ ही इंजन का तापमान भी काफी कम हो जाता है। जिससे इंजन को सामान्य तापमान तक पहुंचने में समय लगता है। लेकिन तब तक अगर कार में धुंध जमने लगती है तो कार चलाने में असुविधा होती है। ऐसे में कार के एसी को चलाना फायदा देता है। एसी ऑन रहने के कारण विंडशील्ड और अन्य शीशों पर धुंध भी नहीं जमती और विजिबिलिटी पूरी तरह से बनी रहती है। अगर इंजन का तापमान सामान्य हो जाए तो फिर एसी बंद करके सिर्फ ब्लोअर को भी चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

इस तरह करें हवा की सेटिंग

कार में एसी पैनल में हवा के लिए कई सेटिंग दी जाती है। जिससे कार चलाते हुए केबिन की हवा को कई तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। आमतौर पर लोग डैशबोर्ड में लगे वेंट्स पर ही सेटिंग करते हैं। लेकिन ठंड के समय विंडशील्ड को धुंध से बचाने के लिए इसका उपयोग विंडशील्ड की ओर करना सही रहता है। इससे विंडशील्ड पर धुंध भी नहीं जमती और कार में तापमान भी गर्म रहता है।

यह भी पढ़ें – Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

रियर शीशे पर करें ये उपयोग

कई कारों में पीछे के शीशे पर कुछ लाइन बनी होती हैं। इनको सिर्फ डिजाइन से बेहतर दिखने के लिए नहीं बनाया जाता। बल्कि इनका उपयोग सर्दियों के समय धुंध को हटाने के लिए किया जाता है। ड्राइवर के पास ही एक बटन दिया जाता है, जिसे दबाकर रियर डिफॉगर को ऑन किया जा सकता है। एक बार ऑन करते ही कुछ सेकेंड में पीछे के शीशे पर जमी हुई धुंध को हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here