Home Breaking News Doda Bus Accident: तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और ओवरटेकिंग= 39 जिंदगियां; लोगों ने उठाए सवाल, कहा- सिर्फ घोषणाओं…

Doda Bus Accident: तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और ओवरटेकिंग= 39 जिंदगियां; लोगों ने उठाए सवाल, कहा- सिर्फ घोषणाओं…

0
Doda Bus Accident: तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और ओवरटेकिंग= 39 जिंदगियां; लोगों ने उठाए सवाल, कहा- सिर्फ घोषणाओं…

[ad_1]

Doda Bus Accident high speed overloading and overtaking Road accident

डोडा बस हादसा
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


जम्मू-कश्मीर में अब तक के सबसे बड़े सड़क हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। हादसा किश्तवाड़-जम्मू हाईवे पर डोडा जिले के अस्सर के पास बुधवार को सुबह उस वक्त हुआ जब किश्तवाड़ से जम्मू आ रही सवारियों से भरी बस 300 फुट नीचे पुराने जम्मू-किश्तवाड़ हाईवे की सड़क पर गिर गई। 

इससे पहले 2019 में किश्तवाड़ के संगवारी इलाके में मिनी बस के खाई में गिरने से 35 की मौत व 17 घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सुबह सवारियों से भरी बस (नंबर जेके02 सीएन 6555) किश्तवाड़ से जम्मू के लिए चली थी। सुबह 11.50 बजे यह बस अस्सर के त्रंगल पुल के पास पहुंची और वहां एक तीखे मोड़ पर 300 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। 

जिस वक्त यह हादसा हुआ उसमें 55 यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल पर ही 36 सवारियों की मौत हो गई, जबकि 19 घायलों को स्थानीय निवासियों, पुलिस तथा सेना की मदद से मौके से निकाला गया। इनमें गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एयरलिफ्ट कर सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू व डोडा रेफर किया गया। जम्मू में दो घायलों की मौत हो गई। एक घायल को जम्मू लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार यह बस जर्जर थी और इसमें क्षमता से अधिक सवारी थे। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।

सड़क हादसे के चलते जिले में बुधवार को मातम छाया रहा। हादसे की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस और अन्य चिकित्सा सहायता मौके पर भेजी। सेना और पुलिस के साथ बचाव कार्य में लोगों ने भी मदद की। घायलों को जीएमसी डोडा पहुंचाया गया। बस की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और ओवरटेकिंग हादसे के तीन प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here