Home Breaking News IND vs AUS Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल, गांगुली का बदला लेगी रोहित की सेना

IND vs AUS Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल, गांगुली का बदला लेगी रोहित की सेना

0
IND vs AUS Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल, गांगुली का बदला लेगी रोहित की सेना

[ad_1]

India vs Australia in World Cup final after 20 years Rohit Sharma team has chance to avenge wc 2003 defeat

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को यह मुकाबला खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद विश्व कप का फाइनल होगा। पिछली बार टीम इंडिया 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग में हार गई थी। रोहित शर्मा की सेना इस बार उस हार का बदला लेने उतरेगी।

भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वह 12 साल बाद फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (16 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here