Home Breaking News India vs Kuwait Football Live: विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे राउंड में उतरा भारत, कुवैत से मुकाबला शुरू

India vs Kuwait Football Live: विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे राउंड में उतरा भारत, कुवैत से मुकाबला शुरू

0
India vs Kuwait Football Live: विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे राउंड में उतरा भारत, कुवैत से मुकाबला शुरू

[ad_1]

India vs Kuwait Football Live Score Updates AFC Asian Cup Today Match at Jaber Al-Ahmad International Stadium

सुनील छेत्री
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर के दूसरे राउंड में भारतीय टीम गुरुवार (16 नवंबर) को कुवैत के खिलाफ खेल रही है। दोनों टीमों के बीच यह मैच कुवैत सिटी के जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और कुवैत की नजर क्वालिफायर के दूसरे राउंड में जीत से शुरुआत करने पर है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और कुवैत के बीच अब तक पांच खेले जा चुके हैं। यह छठा मुकाबला है। कुवैत को दो जीत मिली है। भारत ने एक मुकाबला अपने नाम किया है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

दोनों टीमों की शुरुआती लाइन-अप

भारत: गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर), राहुल भेखे, संदेश झिंगन, आकाश मिश्रा, सुरेश सिंह, मनवीर सिंह, लालेंगमाविया, सुनील छेत्री (कप्तान), सहल अब्दुल समद, महेश नाओरेम, निखिल पुजारी।

कुवैत: मार्जौक (गोलकीपर), अलानेजी, इब्राहिम (कप्तान), अल्हाजेरी, सुल्तान, अबुजबराह, अल्फानेनी, अलखाल्डी, सालेह, गरीब, अब्दुलाह।

 

सैफ कप में कुवैत को हराया था भारत

भारत ने इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में सैफ चैंपियनशिप में दो बार कुवैत का सामना किया था। दोनों मैच 1-1 से बराबर रहे थे। भारत ने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को हराया था। दोनों मैचों के आधार पर भारत और कुवैत बराबरी की टीमें लग रही हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here