Home Breaking News MEA: ‘म्यामांर के हालात पर हमारी सीधी नजर’, विदेश मंत्रालय ने इन मुद्दों पर साफ किया सरकार का रुख; जानें सबकुछ

MEA: ‘म्यामांर के हालात पर हमारी सीधी नजर’, विदेश मंत्रालय ने इन मुद्दों पर साफ किया सरकार का रुख; जानें सबकुछ

0
MEA: ‘म्यामांर के हालात पर हमारी सीधी नजर’, विदेश मंत्रालय ने इन मुद्दों पर साफ किया सरकार का रुख; जानें सबकुछ

[ad_1]

MEA spokesperson Arindam Bagchi gave information on many issues including Myanmar FTA  Israel-Hamas war

अरिंदम बागची
– फोटो : ANI

विस्तार


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई विषयों पर विदेश मंत्रालय का रुख साफ किया है। इसमें उन्होंने  भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की मेजबानी ही साथ ही म्यांमार के विद्रोहियों द्वारा भारत के साथ सीमा पर नियंत्रण करने की कोशिश पर सरकार का रुख पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने कनाडा में भारत के उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास को लेकर जानकारी दी। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम 2+2 और फिर इसके अगले संस्करण की मेजबानी करने का भी इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्घाटन संस्करण आखिरी था, लेकिन हमने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मेरे पास इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। बावजूद इसके अब इसकी मेजबानी करने की हमारी बारी है और हम इसे बहुत जल्द मेजबानी करना चाहेंगे। 

इसके अलावा, उन्होंने म्यांमार के विद्रोहियों द्वारा नियंत्रण करने की कोशिश पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम अपनी सीमा के करीब ऐसी घटनाओं से बेहद चिंतित हैं। म्यांमार में चल रही स्थिति पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। हम हिंसा को खत्म करना चाहते हैं। हम रचनात्मक बातचीत के माध्यम से स्थिति की बहाली या समाधान की बात करते हैं। हम म्यांमार में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी के लिए अपना आह्वान दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि म्यामांर में साल 2021 में संघर्ष शुरू हुआ था। जिसके बाद से बड़ी संख्या में म्यांमार के नागरिक भारत में शरण ले रहे हैं। ऐसे में म्यामांर सीमा के भारती. राज्यों में स्थानीय अधिकारी मानवीय आधार पर स्थिति को उचित रूप से संभाल रहे हैं। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here