Home Breaking News Pollution: जहरीली होती जा रही राजधानी की आबोहवा, 500 पार पहुंचा AQI; जानें दिल्लीवासियों कब राहत मिलने के आसार

Pollution: जहरीली होती जा रही राजधानी की आबोहवा, 500 पार पहुंचा AQI; जानें दिल्लीवासियों कब राहत मिलने के आसार

0
Pollution: जहरीली होती जा रही राजधानी की आबोहवा, 500 पार पहुंचा AQI; जानें दिल्लीवासियों कब राहत मिलने के आसार

[ad_1]

Air quality index in Delhi recorded in severe category on Thursday morning

फाइल फोटो
– फोटो : PTI

विस्तार


दिवाली की रात दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी के बाद से की हवा बिगड़ी जा रही है। हर तरफ धुएं की चादर नजर आ रही है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। राजधानी में वायु गुणवत्ता भगवान भरोसे है। सरकार के साथ विभिन्न एजेंसियां सर्दियों में होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को पूरे एनसीआर शहरों में दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर गंभीर श्रेणी में बना रहा, गुरुवार को भी यही स्थिति नजर आ रही है। 

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। एक्यूआईसीएन के मुताबिक सुबह आठ बजे जहांगीरपुरी में 556 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, आनंद विहार में 453, नरेला में 482, पंजाबी बाग में 481, आरकेपुरम में 430 दर्ज किया गया है।

शनिवार तक ऐसे ही रहेंगे हालात

दिवाली के बाद लोगों ने गंभीर श्रेणी की हवा में सांस ली। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। मौसमी बदलाव व हवाओं की दिशा बदलने के चलते दिल्ली का एक्यूआई समग्र रूप से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। कमोबेश यही स्थिति शनिवार तक बने रहने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

सीपीसीबी के सर्वर में आई दिक्कत

सर्वर में आई खराबी के चलते दिल्लीवालों को बुधवार को प्रदूषण के स्तर का सही अपडेट नहीं मिल पाया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल एप में प्रतिघंटे मिलने वाला वायु सूचकांक नहीं मिल रहा है। यह स्थिति बीते दो-तीन दिन से जारी है। दमघोंटू हवा के चलते आम लोगों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक के बारे में रियल टाइम अपडेट जानने की इच्छा पैदा हुई है, लेकिन लोगों को निराशा हाथ लग रही है।

दिल्ली एनसीआर में हवा की गति

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को हवाएं पूर्वी दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। जबकि सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवाएं उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। अधिकतम मिक्सिंग हाइट 1430 मीटर दर्ज की गई। सफर इंडिया के अनुसार बुधवार को दिल्ली में शाम पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 340 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 232 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here