Home Breaking News Subrata Roy: सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि आज, अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोग; सोशल मीडिया पर याद किए गए सहाराश्री

Subrata Roy: सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि आज, अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोग; सोशल मीडिया पर याद किए गए सहाराश्री

0
Subrata Roy: सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि आज, अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोग; सोशल मीडिया पर याद किए गए सहाराश्री

[ad_1]

Subrata Roy funeral Thousands of people gathered to see him last Saharashree remembered on social media

सहाराश्री को श्रद्धांजलि देते हुए डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम अखिलेश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को राजधानी के भैंसाकुंड में होगी। उनका शव बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया। रॉय के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। लोगों को तांता देर रात तक लगा रहा।

मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर शाम 4.10 बजे लाया गया। 

शव को परिजन काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित सहारा शहर उनके आवास पर पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोगों ने अंतिम दर्शन किए। अंत्येष्टि के लिए पार्थीव शरीर सहारा शहर से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से रवाना किया जाएगा।

बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे सहारा परिवार के कर्मचारी व अधिकारियों की आंखें रॉय के पार्थिव शरीर को देखते ही नम हो गईं। ये लोग उनसे जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here