Home Breaking News TikTok: ‘अमेरिका को लिखा गया’ ओसामा बिन लादेन का लेटर हुआ वायरल, टिकटॉक ने लगाया बैन

TikTok: ‘अमेरिका को लिखा गया’ ओसामा बिन लादेन का लेटर हुआ वायरल, टिकटॉक ने लगाया बैन

0
TikTok: ‘अमेरिका को लिखा गया’ ओसामा बिन लादेन का लेटर हुआ वायरल, टिकटॉक ने लगाया बैन

[ad_1]

TikTok taken down videos promoting Bin Laden letter to America

ओसामा बिन लादेन
– फोटो : social media

विस्तार


शॉर्ट वीडियो एप TikTok ने ओसामा बिन लादेन द्वारा अमेरिका को लिखे गए लेटर को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है। ओसामा बिन लादेन ने 2002 में अमेरिका को एक लेटर लिखा था जो कि अब अब वायरल हो रहा है। TikTok ने इस लेटर से जुड़े सभी तरह के कंटेंट को भी अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है। 

लादेन ने अमेरिका को भेजे गए अपने लेटर में लिखा था कि फिलिस्तीन पर इस्राइल के कब्जे को अमेरिका का समर्थन उन कारणों में से एक था जिस वजह से अमेरिका पर 9/11 को हमला किया गया। लादेन के इस लेटर को कुछ TikTok यूजर्स ने समर्थन किया है।

TikTok ने लेटर और उससे जुड़े कंटेंट पर बैन लगाते हुए कहा है कि यह प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहा है। टिकटॉक ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहा है कि आखिर प्लेटफॉर्म पर यह कंटेंट कहां से आया।

टिकटॉक पर यह लेटर #lettertoamerica के साथ ट्रेंड कर रहा था और ब्लॉक होने से पहले इसे 10 मिलियन यूजर्स ने देखा था। यह कंटेंट एक्स (पहले ट्विटर) पर भी आ गया था। एक यूजर ने इसे शेयर किया है जिसे अभी तक 11,000 री-पोस्ट और 23.8 मिलियन व्यूज मिले हैं।

बता दें कि 2001 में अमेरिका पर हमला किया था जिसमें करीब 3,000 लोगों की मौत हुई थी। यह अमेरिका पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। इस हमले के 10 साल बाद अमेरिका ने 2011 में पाकिस्तान में लादेन को एक स्पेशल ऑपरेशन में मार गिराया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here