Home Sports World Cup 2023: फाइनल से पहले अहमदाबाद के होटल में एक रात का किराया ₹2 लाख के पार, फ्लाइट टिकट की कीमतें भी आसमान पर

World Cup 2023: फाइनल से पहले अहमदाबाद के होटल में एक रात का किराया ₹2 लाख के पार, फ्लाइट टिकट की कीमतें भी आसमान पर

0

[ad_1]

नई दिल्ली. 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्रिकेट वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के फाइनल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. वर्ल्ड कप फाइनल की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स और वहां के होटल की कीमतें आसमान छूते जा रही है. बता दें कि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है. ऐसे में भारत को वर्ल्ड कप हाथ में लिए देखने के लिए फैंस भारी से भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं.

अहमदाबाद में फ्लाइट के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं होटल में कमरा लेना बजट से बाहर हो गया है. होटल में एक दिन रुकने का खर्च 24,000 से बढ़कर अब 2,15,000 हो गया है. फाइनल से कुछ ही दिन दूर अब बेसिक से होटल रूम की कीमत भी 10,000 रुपए प्रति नाइट हो गई है. अगर आप अच्छे होटलों में जैसे की 3 स्टार और 5 स्टार होटलों में रुकना चाहते हैं तो तो लगभग एक लाख रुपए तक का भुगतान करने के लिए तैयार हो जाइए. अहमदाबाद में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के लिए भी इसी तरह की बुकिंग देखी गई थी.

ये भी पढ़ें- AUS vs SA: भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया को जीत की आदत है, वह फाइनल में पहुंचेगी

सर्च हिस्ट्री में टॉप पर अहमदाबाद
मनीकंंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल मुकाबले से पहले फिर एक बार अहमदाबाद सर्च में सबसे टॉप पर है. गूगल फ्लाइट डेटा में फाइनल मैच वीक में अगर आप टिकट महीनों पहले भी बुक करते हैं तो भी आपको 200-300 फीसदी ज्यादा दाम चुकाना होगा. 18 नवंबर को दिल्ली से अहमदाबाद की टिकट की कीमत 15 हजार रुपये हो गई है. वहीं फाइनल के लिए मैच टिकट 13 नवंबर को लाइव हुई थी. अब टिकट पूरी तरह से बिक चुकी हैं. सबसे सस्ती टिकट बुकमायशो पर 10 हजार रुपये में बिकी है.

Tags: Ahmedabad, Ahmedabad latest news, Ahmedabad News, Cricket, Icc world cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here