Home Sports अहमदाबाद में टूटा था ऑस्ट्रेलिया का सपना, विश्व कप से भारत ने किया था बाहर

अहमदाबाद में टूटा था ऑस्ट्रेलिया का सपना, विश्व कप से भारत ने किया था बाहर

0
अहमदाबाद में टूटा था ऑस्ट्रेलिया का सपना, विश्व कप से भारत ने किया था बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब कभी भी मैदान पर टक्कर होती है तो उसका रोमांच अलग ही होता है. अगर मैच आईसीसी इवेंट में हो वो भी फाइनल तो फैंस का जोश सातवें आसमान पर रहता है. भारत में खेले जा रहे वनडे विश्व कप का खिताब हासिल करने के लिए इन्हीं दोनों टीमों के बीच टक्कर होना है. कमाल की बात है दोनों ही टीम यहां पुरानी हिसाब चुकता करने उतरेगी.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है. टीम इंडिया अपने घर पर एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का कारनामा दोहराना चाहती है. साल 2011 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका को हरा ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा इसी कमाल को करना चाहते हैं. 2011 विश्व कप फाइनल में भारत ने कंगारू टीम को खिताब जीतने से रोका था. इस बार वह उस हार का बदला चुकता करना चाहेगा. कमाल की बात यह कि फाइनल मैच उसी मैदान पर रखा गया है जहां पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को भारत से हार मिली थी.

अहमदाबाद में भारत ने तोड़ा था सपना
साल 2011 के विश्व कप में खिताब जीतने का सपना लेकर क्वार्टर फाइनल में उतरी ऑस्ट्रेलिया को भारत ने हराकर वापस भेजा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने कप्तान रिकी पोंटिंग की सेंचुरी के दम पर 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने युवराज सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 5 विकेट से मुकाबला जीता था. इस धुरंधर ने 2 विकेट झटकने के साथ ही 57 रन की नाबाद पारी खेली थी.

Tags: India vs Australia, Ricky ponting, World cup 2023, Yuvraj singh

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here