Home Sports ऑस्ट्रेलिया को जमकर कूटते हैं भारत के 2 खिलाड़ी, ठोक चुके 4000 से भी ज्यादा रन, 16 शतक भी आए

ऑस्ट्रेलिया को जमकर कूटते हैं भारत के 2 खिलाड़ी, ठोक चुके 4000 से भी ज्यादा रन, 16 शतक भी आए

0
ऑस्ट्रेलिया को जमकर कूटते हैं भारत के 2 खिलाड़ी, ठोक चुके 4000 से भी ज्यादा रन, 16 शतक भी आए

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम (Team India) ने वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कौन सी टीम इस साल की चैंपियन बनने वाली है. लेकिन कहीं ना कहीं टीम इंडिया का पलड़ा यहां भारी है. क्योंकि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सेमीफाइनल मुकाबले में भी यह टीम लड़खड़ाती दिखाई दी. भारत के 2 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया को वनडे में जमकर कूटते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की. दोनों ही खिलाड़ी वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. विराट कोहली भारत को लगातार मैच जितवाए जा रहे हैं. विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में जमकर चलता है. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 इनिंग्स में 2313 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 123 का है. उन्होंने कुल 8 शतक जड़े हैं.

विराट कोहली ने अब तक इस विश्व कप में 700 से भी ज्यादा रन बनाए हैं. रन मशीन के बल्ले से इस विश्व कप में एक के बाद एक रिकॉर्डतोड़ पारियां देखने को मिली. उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के महारिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. वही रोहित शर्मा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं. 10 मैचों में रोहित अब तक 550 रन बना चुके हैं.

रोहित शर्मा वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 इनिंग्स में 2332 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 209 का है. उन्होंने 8 शतक जड़े हैं. इस तरह रोहित और विराट ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 4000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं और कुल मिलाकर 16 शतक ठोके हैं. भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि वर्ल्ड कप फाइनल में इन दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से खूब रन निकले.

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here