Home Sports विराट या शमी…. किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कौन दे रहा भारतीय दिग्गजों को चुनौती

विराट या शमी…. किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कौन दे रहा भारतीय दिग्गजों को चुनौती

0
विराट या शमी…. किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कौन दे रहा भारतीय दिग्गजों को चुनौती

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम अब वर्ल्ड चैंपियन बनने से एक जीत दूर है. 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल होना है, जो तय करेगा कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी किस देश के पास रहेगी. खिताब की इस जंग के साथ एक और अवॉर्ड है, जिस पर स्टार क्रिकेटरों की नजरें गड़ी हुई हैं. यह अवॉर्ड है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट… इस अवॉर्ड की रेस में फिलहाल विराट कोहली और मोहम्मद शमी आगे दिख रहे हैं. लेकिन कुछ और खिलाड़ी हैं, जो विराट कोहली और मोहम्मद शमी को चुनौती दे रहे हैं.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट यानी टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इस अवॉर्ड की रेस में बैटर्स में सबसे आगे हैं विराट कोहली. विराट ने वर्ल्ड कप 2023 में 10 मैच में 711 रन बना लिए हैं. यह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे अधिक रन का विश्व रिकॉर्ड है. विराट ने टूर्नामेंट में 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. कह सकते हैं कि भारतीय बैटिंग की धुरी विराट ही रहे हैं. उनका टूर्नामेंट में औसत 101.57 है. विराट के अलावा एक भी बैटर मौजूदा वर्ल्ड कप में 600 रन भी नहीं बना सका है.

विराट कोहली की ही तरह मोहम्मद शमी गजब की फॉर्म में हैं. अगर विराट ने 10 मैच में 711 रन बनाए हैं तो मोहम्मद शमी ने 6 मैच में ही 23 विकेट झटक लिए हैं. यानी वे तकरीबन हर मैच में औसतन 4 विकेट ले रहे हैं. शमी टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेकर गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट लेकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए चेतावनी जारी कर दी है.

विराट कोहली और मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप की रेस में रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर और एडम जंपा चुनौती दे रहे हैं. रोहित शर्मा 10 मैच में 550 और डेविड वार्नर 528 रन बना चुके हैं. एडम जंपा 22 विकेट लेकर कामयाब गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में संभावित नाम हो सकते हैं, जिन्होंने 578 रन बनाने के अलावा 5 विकेट भी झटके हैं.

Tags: India vs Australia, Mohammed Shami, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here