[ad_1]

Sanjay Raut
– फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से खींचतान जारी है। इस बीच, गुरुवार को बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने शिवाजी पार्क पर आए उद्धव और शिंदे गुट के नेता आपस में ही भिड़ गए थे। इस पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि गद्दार और विश्वासघाती लोगों को बाला साहेब के स्मारक पर आने का नैतिक अधिकार नहीं है।
दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शाम को बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे थे। यहां नारेबाजी के दौरान दोनों गुट के बीच झड़प हो गई थी। बता दें, शुक्रवार को बालासाहेब की 11वीं पुण्यतिथि है।
शिवसेना को बदनाम करने की कोशिश
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि जिन लोगों ने सत्ता के लिए बाला साहेब ठाकरे के सत्ता के आदर्शों के प्रति निष्ठाहीनता दिखाई है और शिवसेना को बदनाम करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, भाजपा के साथ हाथ मिलाकर शिवसेना को खत्म करने के लिए शामिल हो गए हैं। उन लोगों को बाला साहेब के स्मारक पर आने का नैतिक अधिकार नहीं है। इसलिए लोगों ने इसका विरोध किया। राउत ने आगे कहा कि यह ठीक है कि सीएम आए क्योंकि वह मुख्यमंत्री हैं। लेकिन जो लोग गद्दार और विश्वासघाती हैं, उन्हें यहां आने का अधिकार नहीं है।
[ad_2]
Source link