[ad_1]

ट्रेन में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके में मैनपुरी आउटर फाटक के पास दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 कोच में भीषण आग लगने से घायल लोगों ने आग लगने के बाद का मंजर बताया। वहीं, गुरुवार को हादसे में घायल लोगों का हालचाल लेने डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
बिहार के जिला गोपालगंज के गांव किथपुरा निवासी अच्छेनंद प्रसाद ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। वह अपनी पुत्री ज्योति, धनपति, गायत्री, नाती अनुज के साथ घर पर छठ पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन में अचानक आग लगी।
उस समय तीनों पुत्रियां व नाती सो रहे थे। जैसे ही ट्रेन में आग लगी और धुआं छाने लगा आनन फानन बच्चों को जगाया और इमरजेंसी खिड़की से कूद गया। इस दौरान बच्चों और हमारे चोट लग गईं।
बिहार के जिला शिपुल के थाना वल्लाहा के गांव सिल्टू निवासी मो. मसरुद्दीन ने बताया रात के समय सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक शोरगुल होना शुरू हो गया। जब हम जागे तो देखा कि चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। हमने जैसे-तैसे इमरजेंसी खिड़की से कूद करकर जान बचाई।
[ad_2]
Source link