[ad_1]
IND vs AUS, World Cup Final: साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल एंट्री ले ली है. ODI वर्ल्ड कप 2023 की विनर टीम अब सिर्फ एक मुकाबला दूर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह खिताबी मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. 2003 के बाद से यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी. 2003 में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था. इस बीच बयानबाजी का दौर जारी है.
साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद कमिंस का बयान
साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘पहले गेंदबाजी करना ज्यादा खराब नहीं था. हमारे पक्ष में नतीजा आना अच्छा रहा. उम्मीद नहीं थी कि स्टार्क और हेजलवुड इतनी जल्दी अपने ओवर पूरे कर देंगे. हमें पता था कि यहां पिच बाद में स्पिन करेगा. हम अपनी फील्डिंग के बारे में बहुत बात करते हैं, शायद टूर्नामेंट की शुरुआत में यह उतनी अच्छी नहीं थी, लेकिन इस मैच में हमने शानदार खेल दिखाया.’
फाइनल मैच को लेकर दिया ये बयान
पैट कमिंस ने साउथ अफ्रीका की जीत के बाद फाइनल मैच पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा, हममें से कुछ खिलाड़ी पहले फाइनल में खेल चुके हैं, कुछ अन्य लोग टी20 विश्व कप फाइनल में खेल चुके हैं. स्टेडियम खचाखच भरा होगा, ज्यादातर एकतरफा फैंस होंगे. 2015 विश्व कप करियर का मुख्य आकर्षण था, इसलिए भारत में एक और फाइनल खेलने के लिए हम बेहद उस्तुक हैं. एक यूनिट के तौर पर अब इसका इंतजार नहीं हो रहा.
[ad_2]
Source link