Home Sports ‘अरे मालूम है सबको यार..’ हिटमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लूट ली महफिल, फैंस ने लिए भर-भरकर मजे

‘अरे मालूम है सबको यार..’ हिटमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लूट ली महफिल, फैंस ने लिए भर-भरकर मजे

0
‘अरे मालूम है सबको यार..’ हिटमैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लूट ली महफिल, फैंस ने लिए भर-भरकर मजे

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में शानदार पारियां खेली हैं.
भारतीय टीम 19 नवंबर को फाइनल में भारत से भिड़ेगी.

नई दिल्ली. 19 नवंबर 2023, ये तारीख टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दिमाग में कई दिनों से होगी. ये दिन उनके लिए किसी सपने से कम नहीं होगा. लेकिन अब वो घड़ी आ गई है है जब हिटमैन भारतीय टीम को अपने कंधों पर लेकर इस तारीख तक पहुंच गए हैं. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का फाइनल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा. एक तरफ रोहित शर्मा के फाइनल को लेकर अलग तेवर हैं, दूसरी तरफ इस महामुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिटमैन ने अपने मजेदार अंदाज से गर्दा उड़ा दिया है.

फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम को लेकर चर्चा की. प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू में उन्होंने फैंस को मजा दे दिया. रोहित की एंट्री हुई और उनका परिचय दिया जाने लगा. जिसके बाद रोहित ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘अरे मालूम है सबको यार, चालू कर जल्दी बस.’ हिटमैन के इस स्टाइल को कई लोग पसंद कर रहे हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है. फैंस इसपर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस बीच रोहित एक बार नाखुश भी नजर आए, जब बीच में किसी के फोन की रिंग बजी. इतने में रोहित ने कहा, ‘क्या यार, फोन बंद रखो यार.’ दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

रोहित ने कोच की कर दी जमकर तारीफ

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को लेकर कहा, ‘मैं अपने और राहुल भाई द्वारा बनाए गए माहौल से बहुत खुश हूं. खिलाड़ियों ने बाहरी शोर या किसी विशेष मैच के स्कोर के बारे में चिंता किए बिना अच्छी किया है. द्रविड़ की भूमिका बहुत बड़ी है, प्रत्येक खिलाड़ी की भूमिका स्पष्ट है. वे खिलाड़ियों के लिए स्वतंत्रता लिए खड़े होते हैं. 2022 विश्व कप के बाद, उन्होंने खिलाड़ियों का समर्थन किया और यह उनके बारे में सब कुछ बताता है.’

World Cup Final: ‘मुझे नहीं लगा धोनी ने..’ रोहित ने 16 साल पहले पढ़ लिया था कप्तान माही का दिमाग, अब खोला राज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कुल 3 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जहां टीम इंडिया ने 2 बार जीत दर्ज की है. अब देखना होगा कि खिताबी जंग में कौन सी टीम बाजी मारती है.

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Team india, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here