Home Sports घरवालों के पास नहीं थे रोहित की स्कूल फीस भरने के पैसे, अब वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने से एक कदम दूर हिटमैन

घरवालों के पास नहीं थे रोहित की स्कूल फीस भरने के पैसे, अब वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने से एक कदम दूर हिटमैन

0
घरवालों के पास नहीं थे रोहित की स्कूल फीस भरने के पैसे, अब वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने से एक कदम दूर हिटमैन

[ad_1]

World Cup 2023: एक समय ऐसा भी था जब रोहित शर्मा का परिवार उनके स्कूल की फीस भरने में असमर्थ था और अब ‘हिटमैन’ भारत के लिए इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं. वर्ल्ड कप में अपनी बेखौफ और निस्वार्थ बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बना टीम को शानदार शुरुआत दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस वैश्विक खिताब से बस एक जीत दूर है. रोहित शर्मा का नाम भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो जाएगा. अभी तक केवल कपिल देव (1983) और महेंद्र सिंह धोनी (2011) ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है.

घरवालों के पास नहीं थे रोहित की स्कूल फीस भरने के पैसे

रोहित शर्मा के पिता गुरुनाथ शर्मा एक ट्रांसपोर्ट फर्म के स्टोरहाउस में केयरटेकर का काम करते थे. रोहित शर्मा के पिता की कमाई काफी कम थी, जिसकी वजह से वे मुंबई के बोरीवली इलाके में अपने दादा-दादी और अंकल के साथ रहते थे. रोहित शर्मा ने साल 1999 में अपने अंकल के पैसों से क्रिकेट कैम्प ज्वाइन किया, जहां उनकी मुलाकात दिनेश लाड से हुई, जो उनके क्रिकेट कोच बन गए. रोहित शर्मा के क्रिकेट में टैलेंट को देखते हुए कोच दिनेश लाड ने उन्हें स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल ज्वाइन करने के लिए कहा था. 

खुद रोहित ने भी किया था खुलासा 

रोहित शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पैरेंट्स उस वक्त उनकी स्कूल फीस भरने में असमर्थ थे. इसके बाद कोच दिनेश लाड ने स्कूल मैनेजमेंट से बात करके उनकी फीस माफ करा दी. रोहित के कोच दिनेश लाड ने भी एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘रोहित शर्मा के अंकल ने मुझे बताया कि जिस स्कूल में वह पढ़ रहे थे, वहां केवल 30 रुपये का शुल्क लिया जाता था, और वे 275 रुपये का भुगतान नहीं कर सकते थे. तब मैंने स्कूल के निदेशक से रोहित शर्मा की फीस माफ करने का अनुरोध किया था. निर्देशक ने मुझसे पूछा कि मैं इस छात्र की मदद क्यों कर रहा हूं, लेकिन मैं जानता था कि वह प्रतिभाशाली है और अच्छा क्रिकेट खेलता है.’

19 नवंबर का दिन रोहित के लिए अहम

रोहित इस वर्ल्ड कप में कम से कम पांच बार शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने सकारात्मक रवैये से देश के करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. रोहित शर्मा टीम के हित में व्यक्तिगत उपलब्धियों को नजरअंदाज कर जोखिम उठा कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. रोहित 19 नवंबर को खेले जाने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के दिन 36 साल और 203 दिन के हो जाएगे. इस बात की प्रबल संभावना है कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, क्योंकि अगला वर्ल्ड कप 2027 में होगा तब तक रोहित की उम्र 40 साल से अधिक हो जाएगी. रोहित शर्मा के 16 साल से अधिक के उतार-चढाव से भरे क्रिकेट करियर में 19 नवंबर का दिन सबसे अहम होगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here