[ad_1]
बॉलीवुड की दुनिया जहां ग्लैमर से भरपूर है, तो क्रिकेट की दुनिया भी कम चमकीली नहीं। क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। दोनों इंडस्ट्री के बीच कई प्रेम कहानी भी बनीं, कुछ पूरी हुईं तो कुछ अधूरी रह गईं। आज हम आपको क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के ऐसे ही कुछ अफेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जो मीडिया की सुर्खियों में जमकर रहे। इनके रिलेशनशिप की खबरें तो खूब आईं, लेकिन शादी के मुकाम तक पहुंचने से पहले ही ये जोड़ियां टूट गईं।
रोहित शर्मा और सोफिया हयात
एक वक्त पर भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और सोफिया हयात की डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया हयात ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को बताया था कि वो रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हैं। आपको बता दें कि साल 2012 में सोफिया हयात और रोहित शर्मा के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं। इस पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की थी कि ‘अब मेरे और रोहित शर्मा के बारे में बातें करना बंद करें’।
रवि शास्त्री जहां अपने समय में भारतीय क्रिकेट के स्टार थे, वहीं अमृता बॉलीवुड क्वीन हुआ करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। कहा जाता है कि सैफ अली खान से पहले अमृता का अफेयर क्रिकेटर रवि शास्त्री से था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन रवि शास्त्री ने आखिरी वक्त पर अमृता के सामने ये शर्त रख दी कि उन्हें घरेलू वाइफ चाहिए और वो शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं कर सकती हैं। अमृता ने ये शर्त ठुकरा दी और फिर कुछ सालों बाद 12 साल छोटे सैफ से शादी कर ली थी। हालांकि, अब सैफ और अमृता का भी तलाक हो चुका है।
[ad_2]
Source link