Home Sports रोहित शर्मा ने कहा- जैसा अब तक खेले, वैसा ही फाइनल में… लेकिन 11 खिलाड़ियों पर होगा दबाव

रोहित शर्मा ने कहा- जैसा अब तक खेले, वैसा ही फाइनल में… लेकिन 11 खिलाड़ियों पर होगा दबाव

0
रोहित शर्मा ने कहा- जैसा अब तक खेले, वैसा ही फाइनल में… लेकिन 11 खिलाड़ियों पर होगा दबाव

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि साथी खिलाड़ी रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में वैसा ही खेल दिखाएं, जो वे पिछले 6 हफ्तों से दिखा रहे हैं. रोहित ने कहा कि यह बड़ा मौका है. इसमें कोई शक नहीं, क्योंकि आपकी जो कड़ी मेहनत और सपने हैं, वो इसी के लिए हैं. मैं वर्ल्ड कप देखते हुए ही बड़ा हुआ हूं. ऐसे में यह मेरे के लिए यादगार पल भी है. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है. भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और लगातार 10 मैच जीते हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया भी लगातार 8 मैच जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार तो टीम इंडिया ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.

रोहित शर्मा ने मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, प्रोफेशनल खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि आप किस तरह इन सबको अलग रखकर अपने काम पर ध्यान लगाते हो. इसलिए मेरे साथ कल मैदान पर खेलने वाले अन्य 10 खिलाड़ियों का ध्यान इसके बारे में सोचने की बजाय टीम के लिए अपने काम पर लगा होगा, यह मेरी जिंदगी का बड़ा क्षण है. उन्होंने स्वीकार किया कि यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल क्योंकि कहीं ना कहीं दबाव होता ही है.

रोहित शर्मा ने कहा- जैसा अब तक खेले, वैसा ही फाइनल में... लेकिन 11 खिलाड़ियों पर होगा दबाव

दिमाग से फाइनल को अलग नहीं कर सकते
रोहित शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से यह बड़ा दिन है. इसमें कोई शक नहीं. दिमाग में यह चलता रहेगा. आप इसे छुपा नहीं सकते, लेकिन इस तरह की परिस्थितियों में शांत बने रहना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर आप शांत और संयमित हो तो आप अपनी भूमिका अच्छी तरह निभा सकते हो. उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बड़ा टूर्नामेंट है. बचपन से ही मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखकर बड़ा हुआ हूं. मेरे लिए यह बड़ा क्षण है. लेकिन मैं जानता हूं कि मुझे इस पर ध्यान लगाना होगा कि मेरी टीम मुझसे क्या चाहती है. मैं बाकी चीजों को अलग रखना चाहता हूं.

रोहित शर्मा ने World Cup फाइनल की पिच को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- प्लेयर जानते हैं, लेकिन ओस…

कप्तान की सलाह हमेशा मान ली जाती है लेकिन वह नहीं जानते कि अन्य खिलाड़ियों के अंदर किस तरह का तू्फान चल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं नहीं बता सकता कि वे अंदर से कैसा महसूस कर रहे हैं, क्योंकि मैं उनके साथ 24 घंटे नहीं बता रहा हूं. इसलिए मैं नहीं जानता कि प्रत्येक खिलाड़ी कैसा महसूस कर रहा है. लेकिन वह एक चीज जानते हैं कि दबाव लगातार रहता है. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर के तौर पर आपको दबाव से निपटना होता है. यह लगातार बना रहता है. आज हम खेल रहे हैं, कल कोई और खेलेगा, परसों कोई और खेलेगा. उन्हें इस तरह के दबाव, आलोचना और हर चीज से निपटना होगा.

Tags: Australia, Rohit sharma, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here