[ad_1]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल)
– फोटो : amar ujala
विस्तार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा पत्र जारी हो गया है। बड़ा एलान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर बीजेपी तेलंगाना में सत्ता में आई तो समान नागरिक संहिता लागू करेगी। चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने लोकलुभावन वादे भी किए हैं।
दक्षिण भारतीय प्रदेश तेलंगाना में पैर जमाने की जद्दोजहद में जुटी भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कहा, बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद तेलंगाना में उज्वला लाभार्थियों को प्रति वर्ष चार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। लाभार्थियों के लिए कई और वादों के साथ भाजपा ने सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी कठघरे में खड़ा किया है।
भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि बीआरएस सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति नियुक्त करेगी। हैदराबाद में भाजपा का घोषणा पत्र लॉन्च करने के बाद शाह ने कहा कि घोषणा पत्र में किए गए वादे पीएम मोदी की तरफ से जनता को दी गई ‘गारंटी’ हैं। पार्टी के घोषणा पत्र के मुताबिक, बीजेपी ने हर साल 17 सितंबर को आधिकारिक तौर पर हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का फैसला किया है।
[ad_2]
Source link