[ad_1]
नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की सीरीज ‘द रेलवे मेन’ अब से बस कुछ ही देर में रिलीज होने वाली है। 1984 के दिसंबर की एक रात जब यूनियन कार्बाइड फैक्टी से रिसी गैस ने भोपाल के एक बड़े इलाके को कब्रिस्तान में तब्दील कर दिया, उस रात भोपाल रेलवे स्टेशन पर तैनात चंद रेलकर्मियों ने जिस वीरता, आशा और मानवता का प्रदर्शन करके सैकड़ों रेलयात्रियों की जान बचाई, उसी की ये कहानी है। सीरीज के निर्देशक शिव रवैल ने खुलासा किया है कि कैसे इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा ने स्क्रिप्ट को संवारने और निखारने में दो साल का समय लिया, एक ऐसा पैमाना पेश करने पर ध्यान दिया जो डिजिटल पर कभी हासिल नहीं किया गया।
शिव कहते हैं, ‘एक बात जो मैं अपने गुरु, आदित्य चोपड़ा के बारे में जानता हूं, वह यह है कि वह कभी भी ऐसा कुछ नहीं बनाएंगे, जो दर्शकों को देखने के लिए पर्याप्त रूप से आकर्षक न हो है। वह कभी कोई हल्की चीज नहीं बनाएंगे। मुझे लगता है कि यही कारण है कि वाईआरएफ कई पीढ़ियों से पॉप संस्कृति को प्रभावित करने और लोगों की कंटेंट की पसंद को आकार देने में कामयाब रहा है।’
Farah Khan: फराह खान ने साझा किया साउथ में काम करने का अनुभव, बोलीं- मैंने अनुशासन वहीं से सीखा
[ad_2]
Source link