[ad_1]
हाइलाइट्स
पहले बैटिंग कर भारत ने दूसरी बार 250 से कम रन बनाए
इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टीम 229 रन बना सकी थी
रोहित, विराट और राहुल ही फाइनल मैच में चल पाए
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 के फाइनल (World Cup 2023 Final) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) भारतीय टीम (Team India) ने 240 रन का स्कोर बनाया है.पारी की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हुए.विराट कोहली (54), केएल राहुल (66)और रोहित शर्मा (47) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं कर सका और इसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा. खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में अब तक लगभग हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय बैटिंग लाइन में सेंध लगाई और उसे 250 के स्कोर तक भी नहीं पहुंचने दिया.
वर्ल्डकप 2023 की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच को छोड़ दें तो यह दूसरी बार है जब भारतीय बैटिंग फ्लॉप हुई है.इससे पहले टीम, इंग्लैंड के खिलाफ अपने 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 229 रन ही बना पाई थी लेकिन उस मैच में इंग्लिश टीम की बैटिंग को 129 के स्कोर पर धराशायी करके टीम इंडिया 100 रन की जीत हासिल करने में सफल रही थी.फाइनल में अब फैंस की आस गेंदबाजों पर ही टिकी है. गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल के टीम के स्कोर को डिफेंड करना होगा.जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का टारगेट है.
World Cup: भारतीय बैटर्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 30 ओवर और सिर्फ 2 बाउंड्री
टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर शानदार अंदाज में आगाज किया था.ऑस्ट्रेलिया को 199 पर आउट करने के बाद टीम ने टागरेट 41ण्2 ओवर में महज चार विकेट खोकर हासिल कर लिया था. टीम ने इसके बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया.इस मैच में टीम ने 273 का टारगेट महज दो विकेट खोकर हासिल किया. टीम ने इसके बाद पाकिस्तान कोको 191 रन पर ढेर करने के बाद सात विकेट से जीत हासिल की. इसके बाद बांग्लादेश (7 विकेट से जीत), न्यूजीलैंड (4 विकेट से जीत), इंग्लैंड (100 रन से जीत), श्रीलंका (102 रन से जीत), दक्षिण अफ्रीका (243 रन से जीत), नीदरलैंड्स (160 रन से जीत) और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (70 रन से जीत) को टीम को प्रभावी अंतर से हराया.
5वीं बार 40 से 50 रन के बीच आउट रोहित,लगातार दूसरी बार 47 पर गंवाया विकेट
सही मायने में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद, फाइनल में ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी का ‘रियल टेस्ट’ हुआ. अब तक बैट से शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित, श्रेयस और विराट के नाकाम होने की स्थिति में अन्य बैटरों को अपना रोल निभाना था लेकिन केएल राहुल को छोड़ अन्य बैटरों ने निराश किया. दुर्भाग्य से राहुल जब सेट हो चुके थे तभी उन्हें विकेट गंवाना पड़ा.रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव की नाकामी के कारण भारत अपने स्कोर को 250 के पार ले जाने में सफल नहीं हो सका.
.
Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 19, 2023, 18:20 IST
[ad_2]
Source link