[ad_1]
निर्देशक संजय गढ़वी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते थे। इस बार वह अपना 58 वां जन्मदिन मनाने से पहले ही इस दुनिया को छोड़ गए। पिछले साल अपने जन्मदिन के अवसर ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान संजय गढ़वी ने अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की थी, जिसमें से एक फिल्म शाहरुख खान के साथ भी शुरू होने वाली थी।
शाहरुख खान की इस फिल्म के अलावा संजय गढ़वी और भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, जिसमें एक गुजरती फिल्म और एक वेब सीरीज भी शामिल थी। संजय गढ़वी ने एक और बड़े प्रोजेक्ट का खुलासा किया था जो बाइक पर आधरित थी। लेकिन रविवार की सुबह अचानक उनके निधन से उनके सारे प्रोजेक्ट्स शुरू होने से पहले ही बंद हो गए। रविवार सुबह वह लोखंडवाला बैक रोड पर जॉगिंग पर निकले थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सोमवार सुबह संजय गढ़वी का ओशिवारा के श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में रानी मुखर्जी, तब्बू, आशुतोष गोवारिकर, विवेक वासवानी, कुणाल कोहली, सोनू निगम, सिद्धार्थ आनंद जैसे बॉलीवुड की कई हस्तियों के अलावा परिवार के और लोग व मित्र भी मौजूद रहे। दुख की इस घडी में सभी लोग संजय गढ़वी की पत्नी जीना और दोनों बेटियों को सांत्वना देते नजर आए।
[ad_2]
Source link