[ad_1]
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। इस शो में करण जौहर सेलेब्स मजेदार गॉसिप करते दिखाई देते हैं और अब शो के आठवें सीजन में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। करीना-आलिया से लेकर सनी देओल-बॉबी देओल तक सभी शो में कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। आखिरी एपिसोड में करीना और आलिया के धमाल मचाने के बाद अब इसके आगामी एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। करण के इस शो के आगामी एपिसोड में उनके दो स्टूडेंट्स सिद्धार्थ और वरुण काउच पर बैठे नजर आएंगे।
करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 8 सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के चार एपिसोड ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुके हैं और अब इसके आगामी एपिसोड्स में करण जौहर के काउच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन बैठे हुए दिखाई देंगे। शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करण जौहर सिद्धार्थ और वरुण से मजेदार सवाल कर रहे हैं तो वहीं दोनों दोस्त उनके बखूबी जवाब भी दे रहे हैं। शो के प्रोमो में करण के काउच पर अन्य कई सितारें भी बैठे नजर आ रहे हैं।
‘डिज्नी+ हॉटस्टार’ और करण जौहर ने हॉटस्टार स्पेशल्स के ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के आगामी एपिसोड की गेस्ट लिस्ट का खुलासा किया। आगामी एपिसोड में अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रानी मुखर्जी, काजोल, कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। आखिरी एपिसोड में करीना कपूर और आलिया भट्ट धमाल मचाती नजर आई थीं।
Bigg Boss 17: अगले हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट का घर से होगा पत्ता साफ! दिखेगा सबसे बड़ा फेरबदल
[ad_2]
Source link