Home Breaking News Rajasthan Election Live: PM मोदी बोले- कांग्रेस की आतंकी मानसिकता; गहलोत पर महिला सम्मान को लेकर साधा निशाना

Rajasthan Election Live: PM मोदी बोले- कांग्रेस की आतंकी मानसिकता; गहलोत पर महिला सम्मान को लेकर साधा निशाना

0
Rajasthan Election Live: PM मोदी बोले- कांग्रेस की आतंकी मानसिकता; गहलोत पर महिला सम्मान को लेकर साधा निशाना

[ad_1]

02:11 PM, 20-Nov-2023

‘भई ये मुख्यमंत्री फर्ज सर्टिफिकेट देते हैं’

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों जबसे महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ है। तब से इन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अभद्र अभियान छेड़ दिया है। घमंडिया गठबंधन के नेताओं ने कैसी-कैसी आपत्तिजनक टिप्पड़ियां हमारी माताओं-बहनों के लिए की हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में महिलाओं के प्रति घोर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। लेकिन मजाल है कि कांग्रेस के किसी नेता ने आवाज उठाई हो। यही कांग्रेस का असली चेहरा है जिसे राजस्थान के लोग पहचान गए हैं। उन्होंने कहा कि साथियों महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती, कभी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया है। राजस्थान की बहनों-बेटियों ने पुलिस थाने में जाकर के उनके ऊपर हुए अत्याचार और जुल्म की शिकायतें दर्ज की हैं। यहां मुख्यमंत्री कहते हैं कि सारी शिकायतें फर्जी हैं। क्या कोई मां-बहन ऐसी फर्जी शिकायत करे, ऐसा हमारे देश में हो सकता है क्या। हमारे देश की मां-बहनें ऐसी हैं कि कभी उनके साथ किसी ने बदतमीजी की हो तो चुपचाप वहां से चली जाती है। वो सोचती है कि वह बुरा आदमी है तो अपने घर जाए, मैं अपने काम पर चली जाती हूं। वह कभी झूठ बोलने का तो सोचती भी नहीं है। अगर महिलाएं पुलिस थाने में जाकर के खुद पर हुए अत्याचार की रिपोर्ट लिखवाती है तो कुछ तो सच होगा कि नहीं। अरे मुख्यमंत्री ये कहे कि हम जांच करवाएंगे, लेकिन भई ये मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट देते हैं कि महिलाएं आजकल फर्जी चीजें लिखवा देती हैं। क्या महिलाओं का अपमान है कि नहीं है। ये अपमान करने वाली सरकार जानी चाहिए कि नहीं जानी चाहिए।

01:47 PM, 20-Nov-2023

‘कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को बनाया जा रहा निशाना’

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों हम सब तो भलीभांति जानते हैं कि यहां जालौर जिले में कानीवाड़ा में हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। उस हनुमान जी के प्राचीन मंदिर में पीढ़ियों से दलित समाज के ही पुजारी होते हैं। भगावन की पूजा करते हैं और सब लोग वहां जाकर के आशीर्वाद लेते हैं। कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। आप देखियों महिलाओं और दलितों को लेकर ये कैसी-कैसी भाषा का उपयोग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता जो वहां के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दलित समाज के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा बोली कि कोई सामान्य नागरिक बातचीत में भी ऐसी भाषा नहीं बोल सकता। वे विधानसभा के सदन में बोल रहे थे। ये है घमंडिया गठबंधन। क्यों गालियां दी क्योंकि वे पूर्व मुख्यमंत्री अति पिछड़े दलित परिवार से आते हैं, इसलिए उनकी बेइज्जती करने में उनको आनंद आता है। उन्होंने तो पाप किया लेकिन कांग्रेस के एक भी नेता के मुंह से ये गलत हुआ है, ऐसा नहीं होना चाहिए ये बताने का भी विवेक नहीं है। मोदी ने आरोप लगाया कि दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर कांग्रेस आंखों पर पट्टी बांध लेती है। यहां राजस्थान में पांच वर्ष तक दलित परिवारों के साथ हुए अत्याचार पर कांग्रेस ने यही किया है।

01:18 PM, 20-Nov-2023

‘कांग्रेस ने अपने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया’

मोदी ने कहा कि आज पूरा देश विकसित होने के लक्ष्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। भारत 21वीं सदी में जिस ऊंचाई पर होगा उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत बड़ी होगी। इसलिए राजस्थान में ऐसी सरकार होनी जरूरी है जो राजस्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से पिछले पांच साल राजस्थान में जो कांग्रेस सरकार रही, उसने अपने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस के लिए परिवाद ही सबकुछ है। यहां की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं सोचती। तुष्टिकरण का राजनीति का असर क्या होता है इसको राजस्थान ने बीते पांच वर्षों में झेला है। कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया। आतंकी मानसिकता रखने वालों के हौसले बुलंद हो गए। सौहार्द की इस धरा पर ऐसी-ऐसी घटनाएं हुई जिनके बारे में हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे। ऐसी विकृत मानसिकता वाली कांग्रेस को अच्छे से सबक सिखाना जरूरी है।

सनातन को राजस्थान की संस्कृति से जोड़ा

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की यह पहली हरकत नहीं है। सनातन को लेकर इन्होंने क्या-क्या कहा है, यह पूरे देश ने देखा है। मेरी माताएं-बहनों ने तो बहुत आक्रोश व्यक्त किया है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का एलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है कि राजस्थान की संस्कृति को समाप्त करना। क्या ये करने देंगे आप, ये कांग्रेस के कारनामे चलने देंगे। एक घमंडिया गठबंधन की करतूत मान्य करेंगे।

 

01:01 PM, 20-Nov-2023

पीएम मोदी ने कहा कि सभा का आयोजन छोटा पड़ गया, उसके लिए मैं आपकी क्षमा चाहता हूं। जो लोग ताप में तप रहे हैं और बड़े धैर्य के साथ सभा को सुन रहे हैं। जो ताप में तप रहे हैं उनको मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि ये ताप आपकी तपस्या को कभी भी बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं विकास करके उसे लौटाऊंगा। आपके लिए कल्याण योजनाएं लेकर आऊंगा और आपकी ये तपस्या, मैं प्यार से उसकी कीमत चुकाऊंगा। आपको वादा करता हूं।

भाइयों-बहनों ये पाली ऐसा है कि ये कभी पाला बदलता ही नहीं है। पाली की दूसरी ताकत भी है, पाली वालों को मालूम है कि नहीं है। हिंदुस्तान में कहीं भी जाइए, खासकर के मेरे गुजरात में जाकर देखिए कोई जिला ऐसा नहीं मिलेगा जहां पाली वाला भाजपा झंडा लेकर न खड़ा हो। आप तमिलनाडु में किसी को जाकर पूछोगे तो कहेगा कि मैं पाली का हूं। वो यहां तो पाला बदलता नहीं है और जहां जाता है वहां नई पारी भी खेल लेता है। ये ताकत है पाली वालों की।

12:40 PM, 20-Nov-2023

राजस्थान के पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि 1857 की क्रांति के समय अंग्रेजों से लोहा लेने वाले योद्धा कुशाल सिंह जी की धरती पर मैं आप सभी का और पूरे राजस्थान को नमस्कार करता हूं। मैं अपनी बात शुरू करने से पहले आज आपका धन्यवाद करना चाहता हूं। देखिए मैं, हमारे ओम जी सालों से संगठन का काम करते थे। कंधे पर थैला लटका कर बसों में जाना, पार्टी का काम करते थे और चुनाव प्रबंधन भी देखते थे। लेकिन कभी चुनाव में कोई हमें कहे कि आपको सभा मिलेगी, बड़े से बड़े नेता की मिलेगी तो भी हम कहते साहब हम सभा तो करेंगे। लेकिन सुबह 11 बजे मत दो, देना है तो दो बजे, तीन बजे और चार बजे दे दो। 11 बजे सुबह संगठन का काम करते हुए देखता हूं लोग निकलते नहीं हैं। लेकिन मैं देख रहा हूं कि ये पाली की ताकत, पाली के लोगों का प्यार, पाली के कार्यकर्ताओं की मेहनत। सुबह-सुबह इतनी बड़ी जनता जनार्दन, एक तरह से मैं जन सागर देख रहा हूं।

11:01 AM, 20-Nov-2023

Rajasthan Election Live: PM मोदी बोले- कांग्रेस की आतंकी मानसिकता; गहलोत पर महिला सम्मान को लेकर साधा निशाना

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तरफ से प्रचार-प्रसार में तेजी आई है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी के तीन कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें वो दोपहर 1:30 बजे हनुमानगढ़ के गांधी स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वो शाम को 4 बजे बीकानेर में एक रोड शो करेंगे।

उदयपुर में नड्डा करेंगे रोड शो

वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1 बजे राजसमंद में आम सभा को संबोधित करेंगे। फिर शाम को 4 बजे उदयपुर में रोड शो करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here