Home Breaking News Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- यह आपदा के साथ लड़ाई है, सब मिलकर जीतेंगे

Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- यह आपदा के साथ लड़ाई है, सब मिलकर जीतेंगे

0
Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा पहुंचे नितिन गडकरी, कहा- यह आपदा के साथ लड़ाई है, सब मिलकर जीतेंगे

[ad_1]

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Nitin Gadkari reached Silkyara and get information of 41 labourer

नितिन गडकरी और सीएम धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिलक्यारा पहुंचकर सुरंग फंसे मजदूरों को बचाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सुरंग के अंदर फंसे लोगों की चिंता है। उन्हें बाहर निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है। यह आपदा के साथ लड़ाई है, जिससे मिलकर जीतेंगे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। हिमालय में मिट्टी की प्रोफाइल एक जैसी नहीं है।

सुरंग के अंदर से आई आवाज:  मेरा पेट नहीं भर रहा, मुझे जल्दी बाहर निकालो…20 साल के दीपक की टूट रही अब हिम्मत

अभी सुरंग के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए छह प्लान पर काम किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के ऐसे विशेषज्ञ जो सुरंग निर्माण में विशेषज्ञता रखते हैं, उन्हें भी बुलाया गया है। अंदर फंसे लोगों को खाना और दवाएं भी पहुंचाई जा रही हैं। उनके रेस्क्यू के लिए सुरंग के ऊपर और दाएं व बाएं से भी ड्रिलिंग शुरू की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here