Home Sports World Cup: मोहम्मद शमी ऐसे ही नहीं उड़ा रहे डंडे, लगातार 8 घंटे करते हैं गेंदबाजी, कोच ने कहा- अब बॉलिंग मशीन…

World Cup: मोहम्मद शमी ऐसे ही नहीं उड़ा रहे डंडे, लगातार 8 घंटे करते हैं गेंदबाजी, कोच ने कहा- अब बॉलिंग मशीन…

0
World Cup: मोहम्मद शमी ऐसे ही नहीं उड़ा रहे डंडे, लगातार 8 घंटे करते हैं गेंदबाजी, कोच ने कहा- अब बॉलिंग मशीन…

[ad_1]

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती 4 मैच में प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिली थी. एक बार हार्दिक पंड्या चोटिल होकर बाहर हुए, तो शमी को मौका मिल गया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. सेमीफाइनल में तो शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर रिकॉर्ड ही बना दिया. वे वनडे क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाले भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं. लेकिन शमी के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा. लॉकडाउन के दौरान जब खेल पूरी तरह से बंद था, तब मोहम्मद शमी अपने फॉर्म हाउस में घंटों मेहनत कर रहे थे. वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, शमी अब तक 6 मैच में 9 की औसत से 23 विकेट ले चुके हैं. 3 बार 5 विकेट झटके हैं. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.

क्रिकइंफो से बात करते हुए मोहम्मद शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन ने बताया, लॉकडाउन के दौरान शमी ने अपनी गेंदबाजी को निखारा. इस दौरान वे अपने भाई को गेंदबाजी करते थे. आज भी जब वे घर पर होते हैं, दोपहर 2 बजे से रात 10 तक लगातार गेंदबाजी करते हैं. यानी लगभग 8 घंटे तक वे कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने बताया कि रात में ओस के कारण गेंद पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है. उसने इस पर भी मेहनत की और अब वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों को परेशान का रहा है. वह लगातार एक जगह पर गेंद डाल सकता है, कई बार लगता है कि वह बॉलिंग मशीन की तरह एक ही जगह पर गेंद डाल रहा है. यही उसकी सबसे बड़ी खासियत भी है.

World Cup: मोहम्मद शमी ऐसे ही नहीं उड़ा रहे डंडे, लगातार 8 घंटे करते हैं गेंदबाजी, कोच ने कहा- अब बॉलिंग मशीन...

टीम से कर दिए गए थे बाहर
मोहम्मद शमी के लिए तब बुरा समय समय आया, तब सीओए ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया था. उनके खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज हुआ. लेकिन वे इससे टूटे नहीं और मेहनत करते रहे. मोहम्मद शमी ने रनअप में बदलाव किया और अपनी डाइट में भी बदलाव किया. शमी ने मोहाली वनडे में 5 विकेट लेने के बाद कहा था कि अगर आप नहीं खेल रहे, हो तो आपको बुरा महसूस करने की जरूरत नहीं है. अब कप्तान रोहित शर्मा भी उन्हें टीम का अहम खिलाड़ी मानते हैं.

World Cup: रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले अपने ही खिलाड़ियों को दे डाली चेतावनी, कहा- एक गलती पूरी मेहनत…

33 साल के मोहम्मद शमी ने जनवरी 2013 में वनडे डेब्यू किया. वे 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में भी उतर चुके हैं. वे 2019 वर्ल्ड कप में हैट्रिक भी ले चुके हैं. शमी ने अब तक 100 वनडे खेले हैं और 24 की औसत से 194 विकेट लिए हैं. 10 बार 4 तो 5 बार 5 विकेट लिए हैं. 57 रन देकर 7 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले फाइनल को भी यादगार बनाना चाहेंगे.

Tags: Australia, Mohammed Shami, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here