Home Sports World Cup Final: गूगल ने बताया गजब का गणित, फाइनल जीतने वाली टीम का नाम आया सामने!

World Cup Final: गूगल ने बताया गजब का गणित, फाइनल जीतने वाली टीम का नाम आया सामने!

0
World Cup Final: गूगल ने बताया गजब का गणित, फाइनल जीतने वाली टीम का नाम आया सामने!

[ad_1]

India vs Australia Final: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम इंडिया पर जोरदार पलटवार किया है. हालांकि विराट कोहली और केएल राहुल ने जरूर कंगारू गेंदबाजी का डटकर सामना किया लेकिन उनके प्रयास नाकाफी रहे और टीम इंडिया दबाव सिर्फ 240 रन बना पाई. फिलहाल गेंदबाजी से उम्मीदें हैं. इसी बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जो गूगल ने शेयर की है.

असल में गूगल इंडिया ने इस तस्वीर को शेयर किया है. यह तस्वीर एक लेखा-जोखा है जो 2003 और 2023 के वर्ल्ड कप का तुलनात्मक अध्ययन है. गूगल ने दोनों वर्ल्ड कप के फाइनल के बीच समानताएं बताईं हैं और इनकी एक लिस्ट जारी की है. गूगल ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लीडिंग रन स्कोरर के रूप में सूची में डाला है. जबकि रोहित शर्मा और सौरव गांगुली को 2023 और 2003 में विश्व कप टीम का नेतृत्व करने वाले पहली बार कप्तान के रूप में सूचीबद्ध किया है.

इस गणित की खास बात यह रही कि गूगल ने बताया कि ‘राहुल’ दोनों विश्व कप के लिए गैर-नियमित विकेटकीपर थे. यह बात सही भी है क्योंकि राहुल द्रविड़ ने 2003 में विकेटकीपिंग की कमान संभाली और 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप में केएल राहुल विकेटकीपर हैं. 2003 में, सभी ग्रुप-स्टेज मैचों में अपराजित रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ दिख रहा था, और इस साल भारत को भी वही फायदा है. 

आखिरी बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया ने इस वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसमें यह बताया गया कि वही टीम जीती जो फाइनल में टॉस हारी है. इस हिसाब से इस वर्ल्ड कप का विजेता टीम इंडिया होगी. अब देखना होगा कि क्या परिणाम निकलकर आता है. फिलहाल यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here