Home Sports World Cup Final: रोहित शर्मा ने फाइनल में मिली हार के कारण गिनाए, बोले- 30 से 40 रन और होते तो…

World Cup Final: रोहित शर्मा ने फाइनल में मिली हार के कारण गिनाए, बोले- 30 से 40 रन और होते तो…

0
World Cup Final: रोहित शर्मा ने फाइनल में मिली हार के कारण गिनाए, बोले- 30 से 40 रन और होते तो…

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 जीतने का सपना टूट गया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में 6 विकेट से हराया. मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 240 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ट्रेविस हेड ने 137 तो मार्नस लैबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद रहे. हेड और लैबुशेन ने चौथे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की. यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में टीम की कमी के बारे में बताया. आईसीसी टूर्नामेंट की बात करें, रोहित भी अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सके हैं. 2022 में टी20 वर्ल्ड कप तो 2023 में टीम इंडिया को पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में और अब वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार मिली.

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं रहा. लेकिन हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने कहा कि 20 से 30 रन और बनते, तो अच्छा रहता. केएल राहुल और विराट कोहली जब खेल रहे, तो हम 270 से 280 रन के स्कोर की ओर देख रहे थे, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण हम यहां तक नहीं पहुंच सके. एक समय ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट 47 रन पर गिर गए थे. इस पर रोहित ने कहा कि 240 के स्कोर पर आपको लगातार विकेट लेने होते हैं. लेकिन ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन ने अच्छी साझेदारी करके हमसे मैच छीन लिया.

World Cup Final: अंतिम 40 ओवर में सिर्फ 4 बाउंड्री, 18 अतिरिक्त रन भी दिए, भारत की हार के 5 कारण

3 विकेट लेकर कराई वापसी
रोहित शर्मा ने कहा कि तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में 3 विकेट लेकर वापसी कराई, लेकिन ट्रेविस हेड और मार्नस लैबुशेन की साझेदारी का हमारे पास कोई जवाब नहीं था. दूसरी पारी में ओस के कारण क्या बल्लेबाजी आसान हो गई थी, इस सवाल के जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा कि हम पिच को लेकर बहाना नहीं बना सकते. ऑस्ट्रेलिया ने मिडिल ओवर्स में अच्छा खेल दिखाया. मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया का यह वनडे वर्ल्ड कप का छठा खिताब है. यह ओवरऑल टूर्नामेंट का 13वां सीजन था. भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 तो पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक टाइटल जीता है. टीम इंडिया ने अंतिम बार 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था.

रोहित शर्मा लेकर विराट कोहली तक का यह अंतिम वर्ल्ड कप माना जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले जून 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से होने हैं. कोहली और रोहित लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप में युवा टीम को मौका मिल सकता है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि शायद हमने अपना बेस्ट प्रदर्शन फाइनल के लिए बचाकर रखा था. बड़े मैच में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. हमने सोचा था कि चेज करना अच्छा होगा, लेकिन पिच उम्मीद से अधिक धीमी थी. हालांकि मैच में हमने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसका हमें फायदा मिला. ट्रेविस हेड को लेकर उन्होंने कहा कि हेड और मार्नस लैबुशेन ने अच्छी साझेदारी की.

Tags: Australia, Rohit sharma, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here