Home Sports टीम की हार से बौखलाए फैंस, मैक्सवेल की पत्नी को बनाया निशाना, भारत की बेटी…

टीम की हार से बौखलाए फैंस, मैक्सवेल की पत्नी को बनाया निशाना, भारत की बेटी…

0
टीम की हार से बौखलाए फैंस, मैक्सवेल की पत्नी को बनाया निशाना, भारत की बेटी…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने लगातार 10 मैच जीतने के बाद अपनी दबदबा कायम किया था लेकिन खिताबी जंग में एक दम से बिखरी हुई नजर आई. बल्लेबाजी में दम नहीं दिखा पाई तो वहीं गेंदबाजी भी बेअसर साबित हुई. आखिरी में 4 विकेट गंवाकर भारत से मिले 241 रन के मामूली लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया और छठी बार विश्व कप ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया.

भारतीय क्रिकेट टीम को मिली लगातार जीत के बाद उसके खिताब पर कब्जा जमाने की उम्मीद जागी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से उसका सपना तोड़ दिया. टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय मूल की विनी रमन जिनकी शादी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल से हुई है उनको निशाना बनाया गया. कंगारू टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से भारत की बेटी को सोशल मीडिया पर हेट मैसेज किए जा रहे हैं. इस बात की जानकारी तब सामने आई जब उन्होंने इसके बारे में दुनिया के सामने अपनी बात रखी.

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन भारतीय मूल की हैं. उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हआ था और पढाई लिखाई भी वहीं हुई. ऑस्ट्रेलिया में ही वो बड़ी हुई लेकिन भारत से उनकी जड़े जुड़ी हुई है. विनी रमन भारत की बेटी हैं साथ ही ऑस्ट्रेलिया की बहू ऐसे में उनको सोशल मीडिया पर उल्टी पुल्टी बातें लिखी गई.

Vini Raman

विनी रमन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपना दर्ज शेयर किया. उन्होंने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ये जो भी लोग नफरत भरे मैसेज कर रहे हैं कुछ तो ख्याल रखिए. मुझे इस बात को भरोसा करना मुश्किल है कि ऐसी बातों को भी कहने की जरूरत हो रही है. आप भारतीय हो सकते हैं और साथ ही उस देश का भी समर्थन कर सकते हैं जहां आपका जन्म हुआ , जिस जगह आप बड़े हुए और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण जिस देश की तरफ से आपके पति और बच्चे के पिता खेलते हैं. थोड़ा आराम से रहे और ये जो नफरत आपके अंदर भरा है उसे किसी और जरूरी मुद्दे के लिए उपयोग में लाएं.

Tags: Glenn Maxwell, India vs Australia, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here