Home Sports पनेसर ने बताया नॉक आउट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम क्यों करती है बेहतर परफॉर्म

पनेसर ने बताया नॉक आउट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम क्यों करती है बेहतर परफॉर्म

0
पनेसर ने बताया नॉक आउट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम क्यों करती है बेहतर परफॉर्म

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्टेलिया (India vs Australia) के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले में आसान सी जीत दर्ज की. हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में भारत ने अच्छा परफॉर्म किया. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भारत की हार के बाद टीम की कमजोरियां बताई. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम क्यों मजबूत है.

मोंटी पनेसर ने न्यूज18 से बातचीत के दौरान कहा,” मैं ऑस्ट्रेलिया को बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने सच में बेहतर क्रिकेट खेला. इंडिया ने सच में पूरे टूर्नामेंट में बेहतर परफॉर्म किया. लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम का टेंपरामेंट काफी अच्छा है. भारत ने 2015, 2019 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मुकाबला गंवाया. मुझे लगता है कि सेमीफाइनल, फाइनल मैचों में भारत अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाती है. ऑस्ट्रेलिया को बड़े मैचों में अलग ही कॉन्फिडेंट मिल जाता है.”

World Cup 2023 Final: मिचेल मार्श ने ट्रॉफी को नहीं दी इज्जत, पैर रखकर खिंचवाई फोटो, भड़के फैंस

एक साल में भारत को 2 फाइनल में हराया

भारत को साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया से 2 आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. हाल में भारत को जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम से वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबले को 209 रनों से जीता था. अब भारत को एक ही साल में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा.

Tags: India vs Australia, Monty Panesar, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here