Home Sports Cricket world cup: अब अगली बार कब होगा भारत में वर्ल्ड कप, इंतजार लंबा नहीं

Cricket world cup: अब अगली बार कब होगा भारत में वर्ल्ड कप, इंतजार लंबा नहीं

0
Cricket world cup: अब अगली बार कब होगा भारत में वर्ल्ड कप, इंतजार लंबा नहीं

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत में आयोजित हुए 2023 वनडे विश्वकप में भारत की खिताबी हार से फैंस ने निराशा है.
अब फैंस को अगली बार भारत में ही होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का इंतजार है.
अगली बार भारत और बांग्लादेश मिलकर 15वें विश्वकप का आयोजन करेंगे.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के हाथों बड़ी हार उसके फैंस के लिए काफी निराशाजनक रही. ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को इस मैच में छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. जहां इस टूर्नामेंट के पिछले कई मैचों में चौकों छक्कों की बारिश हुई थी, वहीं फाइनल में कम से कम टीम इंडिया की ओर से तो ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे भी टीम भारतीय क्रिकेट फैंस को निराशा हुई. इस मैच और टीम इंडिया के प्रदर्शन पर अब विश्लेषणों को दौर फिर शुरू हो गया है, लेकिन अब उन्हें भारत में इसी आयोजन को अगली बार कब देखने का मौका मिलेगा. कई लोग यह भी सवाल कर रहते दिखे. तो इसको लेकर उन्हें ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके लिए उन्हें ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं हो.

अगला विश्व कप तो बिलकुल नहीं
ये अलग बात है कि सबसे पहले तीन विश्वकप लगातार इंग्लैंड में ही हुए थे. उसके बाद 1987 में पहली बार विश्वकप इंग्लैंड से बाहर हुआ था. लेकिन अब ऐसा होना संभव भी नहीं है कि अगले विश्वकप की मेजबानी भी उसी देश में हो. यही वजह है कि अब अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 भारत नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा.

दो विश्व कप के बीच अंतर
अमूमन विश्व कप एक देश में होने के बाद उसी देश में होने के लिए कम से कम 8 से 12 साल का समय लगता है. भारत में सबसे पहले वनडे विश्वकप का आयोजन साल 1987 में हुआ था. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और पाकिस्तान ने मिल कर की थी. उसके ठीक बाद का दूसरा विश्व कप 1996 का विश्व कप भारत पाकिस्तान श्रीलंका में हुआ था. उस समय भी भारत को अगला विश्वकप छोड़ कर, चौथे के बाद छठे विश्वकप के आयोजन का मौका मिला था.

2011 के बाद 2023 में
इसके बाद भारत को विश्व कप के आयोजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और 1999, 2003, 2007 तीन विश्व कप भारत से बाहर हुए और भारत में सीधे साल 2011 में विश्वकप हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने खिताबी जीत भी हासिल की थी. उसके बाद अब विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत ने की थी जिसमें उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

भारत में होगा 15वां विश्वकप
अब भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि साल 2031 का विश्वकप भारत में ही होगा. यानी इस साल के 13वे विश्व कप के बाद भारत को 15वे विश्वकप की मेजाबानी का मौका पहले ही मिल चुका है और 2031 के विश्व कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश मिलकर करेंगे. और यह फैसला साल 2021 में ही हो गया था.

Tags: Cricket, Cricket world cup, ICC, India, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here