Home Breaking News Politics: अगले महीने हो सकती है I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक! इन चार शहरों में सधेगी लोकसभा चुनावों की रणनीति

Politics: अगले महीने हो सकती है I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक! इन चार शहरों में सधेगी लोकसभा चुनावों की रणनीति

0
Politics: अगले महीने हो सकती है I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक! इन चार शहरों में सधेगी लोकसभा चुनावों की रणनीति

[ad_1]

Politics: I.N.D.I.A alliance meeting may be held next month in delhi or lucknow

Politics: I.N.D.I.A alliance
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


विपक्षी राजनीतिक दलों के सबसे बड़े गठबंधन समूह I.N.D.I.A की अगली बैठक दिसंबर महीने में हो सकती है। हालांकि इस बैठक से पहले अब एक बार कोऑर्डिनेशन कमिटी की सदस्यों के साथ चर्चा होने की बात की जा रही है। दरअसल जून, जुलाई और अगस्त महीने लगातार हुईं तीन बैठकों के बाद I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक नहीं हो सकी। इन तीन महीनों के दौरान गठबंधन के आपसी सहयोगी दलों के बीच में कई तरह के सियासी मनमुटाव भी हुए। सहयोगी दलों के नेताओं ने कांग्रेस के ऊपर जमकर ठीकरा भी फोड़ा। लेकिन गठबंधन से जुड़े नेताओं का कहना है कि 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम के बाद दिसंबर के महीने में ही गठबंधन समूह की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक के लिए फिलहाल अभी किसी शहर का चयन तो नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान यही लगाया जा रहा है कि मध्यभारत से उत्तर भारत के किसी राज्य की राजधानी या बड़े शहर में इसको आयोजित किया जाएगा।

विपक्षी दलों के गठबंधन समूह INDIA के सियासी दलों में तीन महीने से आधिकारिक तौर पर कोई भी बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक नहीं हो सकी है। हालांकि गठबंधन समूह के नेताओं के कोआर्डिनेशन कमेटी की एक बैठक सितंबर के दूसरे सप्ताह में शरद पवार के दिल्ली वाले घर पर जरूर हुई थी। उस बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई और उसे आगे बढ़ाने की राय बनी। लेकिन उस पर फिलहाल कोई भी काम नहीं हो सका। गठबंधन समूह में शामिल एक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनावों के चलते इस तरीके की बैठकर और आयोजन टाले गए थे। क्योंकि 3 दिसंबर को अब विधानसभा चुनावों के परिणाम आ जाएंगे, उसके बाद एक बार फिर से लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन समूह के सभी राजनीतिक दलों को इकट्ठा होकर आगे की रणनीति पर काम करने के लिए बैठना होगा।

हालांकि इस दौरान गठबंधन समूह के नेताओं के बीच अंदरखाने बातचीत हो रही थी। हालांकि यह बातचीत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ तो नहीं हुई, लेकिन अलग-अलग मौकों पर हुई बातचीत में तय यही हुआ कि दिसंबर के महीने में गठबंधन समूह की बैठक को सबकी सहमति से किया जाए। इसमें गठबंधन समूह अपने “लोगो” समेत चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति पर फोकस करते हुए आगे की प्लानिंग तय कर सकेगा। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस बैठक के लिए दो प्रमुख शहरों के नाम की चर्चा हुई है, लेकिन अभी यह कोई भी शहर फाइनल नहीं है। इसमें देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गठबंधन समूह की बैठक करने की बात कही जा रही है। इन दो शहरों में होने वाली बैठक के पीछे कई तरह के सियासी कारण भी बताए जा रहे हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here