Home Breaking News Today News: बंगलूरू में बिजली के तार पर पड़ा महिला का पैर, मां-बेटी की जलकर दर्दनाक मौत

Today News: बंगलूरू में बिजली के तार पर पड़ा महिला का पैर, मां-बेटी की जलकर दर्दनाक मौत

0
Today News: बंगलूरू में बिजली के तार पर पड़ा महिला का पैर, मां-बेटी की जलकर दर्दनाक मौत

[ad_1]

karnataka woman daughter electrocution in bengaluru died on spot today news updates

करंट से मौत।
– फोटो : social media

विस्तार


कर्नाटक के बंगलूरू में एक महिला और उसकी नौ महीने की बेटी की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल महिला अपने बेटी को लेकर बंगलूरू के होप फार्म इलाके में फुटपाथ से गुजर रही थी। इस दौरान एक बिजली का तार वहां पड़ा हुआ था, महिला ने गलती से उस पर पैर रख दिया। जिससे महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। 

पीड़िता की पहचान सौंदर्यानंद और उसकी बेटी सुविक्षा के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ तमिलनाडु से बंगलूरू पहुंची थी और अपने घर लौटते समय सुबह छह बजे यह घटना घट गई। घटनास्थल पर महिला का बैग और अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस ने बताया कि करंट लगने से महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई और उनमें आग लग गई। महिला के पति ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। घटना की सूचना पाकर काडुगोडी पुलिस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

बिजली का तार बंगलूरू इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (बेसकोम) का था। घटना के बाद पुलिस ने बेसकोम के तीन कर्मचारियों से घटना के बारे में पूछताछ भी की है। कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री के जे जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में एक लाइनमैन, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक संदेश में केजे जॉर्ज ने घटना पर दुख जताया। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here