Home Breaking News UPI: नींबू पानी पीकर ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम ने यूपीआई का इस्तेमाल कर किया भुगतान, रामलड्डू भी खाये

UPI: नींबू पानी पीकर ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम ने यूपीआई का इस्तेमाल कर किया भुगतान, रामलड्डू भी खाये

0
UPI: नींबू पानी पीकर ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम ने यूपीआई का इस्तेमाल कर किया भुगतान, रामलड्डू भी खाये

[ad_1]

Australian Dy PM Marles drinks 'nimbu pani', eats 'Ram laddu' at street stall in Delhi, pays through UPI

रिचर्ड मार्ल्स
– फोटो : Social Media

विस्तार


ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने सोमवार को दिल्ली में एक स्टॉल से नींबू पानी पीने का आनंद लिया और यूपीआई के माध्यम से उसका भुगतान किया। यूपीआई भारत की ओर ईजाद की गई डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसे सरकार अब ग्लोबल स्तर पर इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन दे रही है।

ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री मार्ल्स को राष्ट्रीय राजधानी में एक स्ट्रीट स्टॉल पर “राम लड्डू” खाते हुए भी देखा गया। इस दौरान वे भारत के व्यंजनों का आनंद लेते दिखे। बता दें कि उससे पहले रिचर्ड मार्ल्स ने युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के परिसर में ‘गली’ क्रिकेट भी खेला। स्टेडियम परिसर में मार्ल्स के साथ 14-18 साल के युवा क्रिकेट खिलाड़ी भी मौजूद थे। ऑस्ट्रेलियाई नेता ने अरुण जेटली स्टेडियम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इससे पहले आज, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की। ऑस्ट्रेलिया के दोनों नेताओं ने शाम को अपने भारतीय समकक्षों, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 वार्ता की सह-अध्यक्षता भी की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here