[ad_1]
हाइलाइट्स
बतौर स्पिनर एक वर्ल्डकप में मुरली के थे 23 विकेट
वर्ल्डकप 2007 में उन्होने 23 विकेट लिए थे
इस रिकॉर्ड की एडम जंपा ने बराबरी कर ली है
नई दिल्ली. भारत को छह विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Team) ने वर्ल्डकप 2023 जीत लिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पैट कमिंस (Pat Cummins) की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.खिताबी मुकाबले में भारत को पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की टीम को 240 के स्कोर पर आउट कर दियाऔर फिर ओपनर ट्रेविस हेड (Travis Head)व मिडिल ऑर्डर के बैटर मार्नस लुबेशन (Marnus Labuschagne) के बीच चौथे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की बदौलत लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. प्लेयर ऑफ द फाइनल रह हेड 137 रन बनाने के बाद आउट हुए.उन्होंने अपनी पारी के दौरान 120 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 4 छक्के लगाए जबकि लबुशेन 58 और ग्लेन मैक्सवेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे.
फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के रिस्ट स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa)ने भी एक अहम उपलब्धि अपने नाम की. फाइनल में उन्होंने 10 ओवर्स में 44 रन देकर एक विकेट लिया.यह इस टूर्नामेंट में उनका 23वां विकेट रहा. इसके साथ ही श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. स्पिनर के तौर पर किसी एक वर्ल्डकप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड इससे पहले तक मुरली के नाम पर था. श्रीलंका के ऑफ स्पिनर ने वर्ल्डकप 2007 में 23 विकेट लिए थे. अब मुरली के साथ इस रिकॉर्ड पर जंपा ने भी अपना नाम लिखा लिया है.
मैथ्यूज ‘टाइम आउट’ से फिलिस्तीन मुद्दे तक… वर्ल्डकप में छाए रहे यह विवाद
बतौर स्पिनर, वर्ल्डकप में विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) तीसरे स्थान पर हैं.उन्होंने वर्ल्डकप 2011 में 21 विकेट हासिल किए थे.
Adam Zampa joins an elite group of spinners
More #CWC23 stats https://t.co/nLlLIqdPDT pic.twitter.com/16al5Zhxaq
— ICC (@ICC) November 20, 2023
मिचेल मार्श ने ट्रॉफी को नहीं दी इज्जत, पैर रखकर खिंचवाई फोटो, भड़के फैंस
बता दें, फाइनल मैच के पहले तक भारत के मोहम्मद शमी और एडम जंपा के बीच टूर्नामेंट के सबसे अधिक विकेट लेने का मुकाबला चल रहा था.फाइनल के पहले तक शमी के नाम 23 और जंपा के नाम 22 विकेट दर्ज थे. दोनों गेंदबाजों ने फाइनल में एक-एक विकेट लेते हुए अपने विकेटों की संख्या को क्रमश: 24 और 23 तक पहुंचाया. शमी (Mohammed Shami)वर्ल्डकप 2023 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर रहे.
.
Tags: Adam Zampa, IND vs AUS, India vs Australia, Muttiah Muralitharan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 20, 2023, 15:01 IST
[ad_2]
Source link