Home Sports World Cup के लिए किन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह? रिंकू सिंह रेस में, अमेरिका में होनी है भारत-पाक की भिड़ंत

World Cup के लिए किन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह? रिंकू सिंह रेस में, अमेरिका में होनी है भारत-पाक की भिड़ंत

0
World Cup के लिए किन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह? रिंकू सिंह रेस में, अमेरिका में होनी है भारत-पाक की भिड़ंत

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का सफर खत्म हो चुका है. टीम इंडिया का आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया. जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप होना है. टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है. भारत और पाकिस्तान का मैच अमेरिका में हो सकता है. यानी एक और आईसीसी टूर्नामेंट सिर्फ 7 महीने दूर है. इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद कम है. टीम इंडिया को अब शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों से उम्मीद होगी. यह खिलाड़ी टॉप लेवल पर लगातार क्रिकेट भी खेल रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 23 नवंबर से शुरू हो रही है. सीरीज के लिए जल्द टीम घोषित हो सकती है.

शुभमन गिल, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ बतौर ओपनर खेलते रहे हैं. श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में खेलते रहे हैं. टी20 टीम में निचले क्रम में भारतीय टीम को एक ताबड़तोड़ बैटर की जरूरत है. इसमें रिंकू सिंह अहम रोल निभा सकते हैं. आईपीएल 2023 में वे 20वें ओवर में लगातार 5 गेंद पर 5 छक्के जड़कर सुर्खियों में आए थे. 26 साल के रिंकू ने इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू किया है. वे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे.

नंबर-5 और 6 पर 208 का स्ट्राइक रेट
रिंकू सिंह ने अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं और उन्हें 2 ही बार बल्लेबाजी का मौका मिला है. नंबर-5 पर खेलते हुए रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी डेब्यू पारी में 21 गेंद पर 38 रन बनाए थे. 2 चौका और 3 छक्का लगाया था. फिर एशियन गेम्स 2023 में रिंकू ने नेपाल के खिलाफ नंबर-6 पर उतरे और 15 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए. 2 चौका और 4 छक्का जड़ा. उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात करें, तो वे अब तक 101 मैच की 90 पारियों में 34 की औसत से 2099 रन बनाए हैं. 13 अर्धशतक जड़ा है. 79 रन बेस्ट प्रदर्शन है. स्ट्राइक रेट 146 का है, जो बेहतरीन है.

World Cup के लिए किन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह? रिंकू सिंह रेस में, अमेरिका में होनी है भारत-पाक की भिड़ंत

ऋतुराज और यशस्वी हाे सकते हैं अहम कड़ी
26 साल के ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय से आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. उन्होंने अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल की 12 पारियों में 28 की औसत से 277 रन बनाए हैं. 2 अर्धशतक जड़ा है. ओवरऑल टी20 की 112 पारियों में ऋतुराज ने 38 की औसत से 3812 रन बनाए हैं. 4 शतक और 26 अर्धशतक ठोका है. 114 रन बेस्ट प्रदर्शन है. स्ट्राइक रेट 136 का है. वहीं 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं. 7 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. 39 की औसत से 239 रन भी बनाए हैं. यशस्वी के ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने 73 मैच की 70 पारियों में 2 शतक और 12 अर्धशतक के सहारे 2052 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 146 का है.

हर साल होने हैं बड़े इवेंट
टीम इंडिया को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अलावा 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में टी20 वर्ल्ड कप और 2027 में 50 ओवर के वर्ल्ड कप में उतरना है. एक पूर्व सेलेक्टर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि भारत को बड़े खिलाड़ियों की सेवाएं लंबे समय तक नहीं मिल सकती. इसलिए बोर्ड से जुड़े अधिकारियों को अगले 3 या 4 साल के लिए पहले से ही योजना बनानी होगी. यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को लगातार मौके देने होंगे, ताकि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकें.

7 महीने बाद फिर World Cup, बदल जाएगी पूरी टीम इंडिया! कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली तो एक साल…

वर्ल्ड कप के लिए टी20 टीम की कमान हार्दिक पंड्या को मिल सकती है. वे पिछले एक साल से लगातार टीम की अगुआई भी कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. आईपीएल 2024 का प्रदर्शन सबसे अहम रहने रहेगा. टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन वाले खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह पा सकते हैं.

Tags: T20 World Cup, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here