Home Sports पंत से शुरू ईशान पर खत्म.. संजू सैमसन के सामने एक और खिलाड़ी बना दीवार, वापसी के दरवाजे हो सकते हैं बंद?

पंत से शुरू ईशान पर खत्म.. संजू सैमसन के सामने एक और खिलाड़ी बना दीवार, वापसी के दरवाजे हो सकते हैं बंद?

0
पंत से शुरू ईशान पर खत्म.. संजू सैमसन के सामने एक और खिलाड़ी बना दीवार, वापसी के दरवाजे हो सकते हैं बंद?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है.
संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में मौका नहीं मिला है.

नई दिल्ली. संजू सैमसन (Sanju Samson), टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जिसे सबसे ज्यादा अनलकी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. टैलेंट, कैप्टेंसी, विकेटकीपिंग या बल्लेबाजी सैमसन के पास भरपूर प्रतिभा है, लेकिन उनकी तकदीर उन्हीं के करियर में दरार डालती नजर आ रही है. हर बार की तरह एक और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए एक और टीम अनाउंसमेंट हुआ और हर बार की तरह संजू सैमसन की टीम में तरजीह नहीं दी गई. कंगाली में आटा गीला वाली कहावत संजू सैमसन के करियर पर फिट बैठती है. पहले ही 3 बल्लेबाज उनके सामने दीवार बने थे, अब एक नई दीवार उनके सामने आकर खड़ी हो गई है.

वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. इस सीरीज में वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे ज्यादातर प्लेयर्स को आराम दिया गया है. वहीं, टीम बी ऑस्ट्रेलिया जाकर अपना परचम लहराएगी. एशिया कप और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे संजू सैमसन को इस सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है. इससे पहले तीन खिलाड़ी विकेटकीपर के रूप में उनके सामने दीवार बनकर अड़े हुए थे. इस लिस्ट में ऋषभ पंत, ईशान किशन और केएल राहुल के नाम शामिल हैं.

पंत लंबे समय से क्रिकेट से दूर

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. 2022 के अंत में पंत एक भयावह एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे. जिसके बाद सैमसन की टीम में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई थी. लेकिन उधर ईशान किशन ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में पैर जमा लिया. इसके अलावा केएल राहुल भी टीम में बने हुए थे. वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन और जीतेश शर्मा को चुना गया है. जितेश शर्मा चौथी दीवार के रूप में संजू सैमसन के सामने दीवार बन गए हैं. यदि वे इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो सैमसन के लिए आने वाले समय में मुश्किल डगर हो सकता है.

VIDEO: ‘मुस्कुराइए भाई, ये तो…’ पीएम मोदी ने टीम इंडिया का यूं बढ़ाया हौसला, रोहित-कोहली की थपथपाई पीठ

जीतेश शर्मा ने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था. उन्होंने आईपीएल 2023 में 14 मैच में 309 रन बनाए. जिसमें उन्होंने कई बार मुश्किल समय में टीम के लिए बहुमूल्य पारियां खेली.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार.

Tags: India vs Australia, Ishan kishan, KL Rahul, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here